भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी को संसद का अपमान बताया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी को संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह से आज फिर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आदतन संसदीय मर्यादा को तार-तार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है।
आज जब राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में अभिभाषण दे रहीं थी और अपने अभिभाषण में वंदे मातरम का 150वां साल मनाये जाने की बात कर रही थीं, बंगाल की धरती से स्वतंत्रता के उद्घोष और अमर मनीषी बंकिम बाबू के कृतित्व को याद कर नमन कर रहीं थीं तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य घटक दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। ऐसा कर के उन्होंने वन्देमातरम राष्ट्र गीत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ऋषिपुरुष बंकिम बाबू का भी अपमान किया। इस दृश्य को पूरे देश ने देखा है। मुझे समझ में नहीं आता कि वंदे मातरम्, बंकिम बाबू और पश्चिम बंगाल की धरती से कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इतनी नफरत क्यों है? आश्चर्य की बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस भी विपक्षी हंगामे में साझेदार बन रही थी। इन लोगों ने संसद की गरिमा को जिस तरह ठेस पहुंचाया है। वह अति निंदनीय है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वो कम है। इन लोगो को संसद और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां