अजित पवार 'दादा' कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

On

ये भी पढ़ें  रायबरेली में भाजपा को झटका..! किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी का इस्तीफा, पीएम मोदी को लिखा पत्र

ये भी पढ़ें  खुर्जा : पुलिस मुठभेड़ में गोकशी आरोपी नदीम घायल, साथी हुजैफा भी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। अजित पवार सहित विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही राज्य और देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र की सियासत में 'दादा' के नाम से मशहूर अजित पवार को सत्ता और संगठन दोनों में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के तौर पर जाना जाता था। उन्होंने अपने चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की उंगली पकड़कर राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे खुद को राज्य की राजनीति के बड़े चेहरे के रूप में स्थापित किया।

ये भी पढ़ें  वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा में हुआ था। वह शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे थे। उनके पिता प्रसिद्ध 'राजकमल स्टूडियो' में काम करते थे। अजित पवार की शादी सुनेत्रा पवार से हुई और उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम पार्थ पवार और जय पवार है। उन्होंने बारामती के महाराष्ट्र एजुकेशन सोसायटी हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों में उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरह राजनीति की ओर रुख किया। अजित पवार ने साल 1982 में, महज 20 साल की उम्र में, राजनीति में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने एक सहकारी चीनी मिल के बोर्ड का चुनाव लड़ा। इसके बाद 1991 में वह पुणे सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बने और करीब 16 साल तक इस पद पर रहे।

उसी साल 1991 में उन्होंने बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन बाद में यह सीट अपने चाचा शरद पवार के लिए छोड़ दी। इसके बाद शरद पवार केंद्र की राजनीति में सक्रिय हुए और अजित पवार ने महाराष्ट्र की सियासत की कमान संभालनी शुरू की। अजित पवार पहली बार 1995 में बारामती विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने 1995, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 में लगातार जीत दर्ज की। बारामती पवार परिवार का गढ़ माना जाता है और यहां से उनका गहरा जुड़ाव रहा। सरकार में रहते हुए उन्होंने कृषि, ऊर्जा, योजना, ग्रामीण विकास और जल संसाधन जैसे अहम विभाग संभाले। कृष्णा घाटी और कोकण सिंचाई परियोजनाओं की जिम्मेदारी भी उनके पास रही।

बारामती क्षेत्र के विकास, कृषि ढांचे को मजबूत करने और सहकारी संस्थाओं को आगे बढ़ाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। जनता उन्हें प्यार से 'दादा' कहकर बुलाती थी। 2024 के चुनाव में यहां 'पवार बनाम पवार' की लड़ाई देखने को मिली, जिसमें अजित पवार ने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को भारी मतों से हराया। अजित पवार का नाम उन नेताओं में शामिल है जो सबसे ज्यादा बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने। उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल के रूप में पहला कार्यकाल 10 नवंबर 2010 से 25 सितंबर 2012 तक रहा। दूसरा कार्यकाल 25 अक्टूबर 2012 से 26 सितंबर 2014 तक, तीसरा कार्यकाल 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 तक, चौथा कार्यकाल 30 दिसंबर 2019 से 29 जून 2022 तक पांचवां कार्यकाल 2 जुलाई 2023 से 2024 तक रहा और दिसंबर 2024 से वह देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के वर्तमान उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे। साल 2023 में अजित पवार ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए अपने चाचा शरद पवार से अलग रास्ता चुना। उन्होंने एनसीपी के कई विधायकों के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार का समर्थन किया था।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

फर्जी आईएएस बनकर ठगी: शादी का झांसा और 'डीएम' की कुर्सी का लालच, प्रेमिका से ठगे ₹26.50 लाख

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जनपद की कमिश्नरेट कल्याणपुर पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवती से 26 लाख...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
फर्जी आईएएस बनकर ठगी: शादी का झांसा और 'डीएम' की कुर्सी का लालच, प्रेमिका से ठगे ₹26.50 लाख

विवाह के वादे पर सहमति से यौन संबंध 'झूठा वादा' नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा है कि सहमति से विवाह के वादे और उसके कारण बने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
विवाह के वादे पर सहमति से यौन संबंध 'झूठा वादा' नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी इवेंट मैनेजर की हत्या, मोबाइल लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

बरेली। इवेंट मैनेजर पूजा राना (28) की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार काे चौंकाने वाले खुलासे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी इवेंट मैनेजर की हत्या, मोबाइल लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

दैनिक राशिफल- 30 जनवरी 2026, शुक्रवार

मेष : मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 जनवरी 2026, शुक्रवार

अमरोहा में 'अमर प्रेम': पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हृदयविदारक लेकिन अटूट प्रेम की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 'अमर प्रेम': पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चिता

उत्तर प्रदेश