क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी इवेंट मैनेजर की हत्या, मोबाइल लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
बरेली। इवेंट मैनेजर पूजा राना (28) की अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार काे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपित पूजा की हत्या की साजिश टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर रच रहे थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने मृतका का मोबाइल जानबूझकर बरेली, दिल्ली और पीलीभीत में सक्रिय किया।
पूजा 12 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे घर से काम पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपित विमल कुमार तक पहुंची। पूछताछ में विमल ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि नशे की हालत में उसने पूजा को कार में लेकर घूमते हुए पैसे को लेकर विवाद हुआ। बाद में दोस्त सोहिल खान के साथ मिलकर मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव छिपाने के लिए विमल ने अपने रिश्तेदार अनिल कुमार से मदद ली। तीनों आरोपियों ने पूजा के शव को रिठौरा के पास सुनसान इलाके में दफना दिया और स्कूटी मैरिज हॉल के पास छोड़ दी।
थाना प्रभारी बारादरी, धनंजय पांडेय ने बताया, “जांच में आरोपियों की हर चाल का पता लगाया गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हमने मामला सुलझा लिया है। आरोपित हत्या और मोबाइल लोकेशन बदलने की पूरी साजिश स्वीकार कर चुके हैं। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।” पुलिस ने सोहिल और अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां