अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक, सभी सरकारी काम-काज बंद: सीएम फडणवीस

On

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन पर पूरे राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 28 से 30 जनवरी तक सभी सरकारी कार्यालय और राजकीय कामकाज बंद रहेंगे और झंडा आधा झुका रहेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ जल्द ही बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अजित दादा एक ऐसे नेता थे जो हमेशा जमीन से जुड़े रहे और जनता के बीच अपनी सादगी और मेहनत से लोकप्रिय थे। उनका असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से यह एक बहुत बड़ा नुकसान है, क्योंकि वह एक दमदार और दिलदार मित्र थे। दोनों ने साथ में कई संघर्ष और राजनीतिक लड़ाइयां देखी हैं और महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अजित पवार के निधन से उनके परिवार और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गहरे शोक में हैं। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार के बारामती पहुंचने के बाद उनसे चर्चा करके आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पूरी घटना की जानकारी दे दी है और दोनों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी इस घटना से बेहद दुखी हैं। देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर भी अपने भाव साझा किए और लिखा, "दादा चले गए! एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और साथी, डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित दादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न हो गया है। अपनी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में भाजपा को झटका..! किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी का इस्तीफा, पीएम मोदी को लिखा पत्र

मैंने अपना मजबूत और अच्छा दोस्त खो दिया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। आज महाराष्ट्र के लिए बहुत मुश्किल दिन है। मैं दादा को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके पूरे परिवार और एनसीपी परिवार के दुख में शामिल हैं। इस एक्सीडेंट में चार और लोगों की मौत हो गई। हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं। मैंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं। मैं थोड़ी देर में बारामती के लिए निकल रहा हूं।" राज्य सरकार ने सभी सरकारी कामकाज बंद कर दिए हैं और शोक अवधि में राज्यभर में सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बारामती पहुंचने के बाद अधिकारियों और परिवार के साथ बातचीत के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  आरबीआई नेपाली नागरिकों के लिए भारत में डिजिटल भुगतान सुविधा को जल्द शुरू करने पर सहमत

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

शामली। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को...
शामली 
शामली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नई दिल्ली। यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नोएडा में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सादुल्लापुर में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में  एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

   नई दिल्ली। आज की जीवनशैली ऐसी है कि घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है, जिससे...
लाइफस्टाइल 
बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों से कॉटूनों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला