हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की माता मालती देवी का निधन; राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
मेरठ/हस्तिनापुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की माता श्रीमती मालती देवी का न्यूटीमा अस्पताल में निधन हो गया। वे मेरठ की पूर्व मेयर सुनीता वर्मा की सास थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
लंबे समय से थीं अस्वस्थ
आज दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार
वर्मा परिवार ने जानकारी दी कि मालती देवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह से रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके पैतृक गाँव धन्जू में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का तांता लगा हुआ है।
सपा नेताओं ने व्यक्त की संवेदना
समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाई और शीर्ष नेतृत्व ने शोक संदेश जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। नेताओं ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरी पार्टी वर्मा परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां