मुज़फ्फरनगर में पुलिस लाइन कार्यक्रम में RLD-BJP जिलाध्यक्षों को नहीं मिली कुर्सी, रालोद ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
मुज़फ्फरनगर। सत्ता की हनक और वर्दी के नशे ने मुज़फ्फरनगर में एक नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। गणतंत्र दिवस की परेड में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णपाल राठी के साथ हुई बदसलूकी और रालोद-भाजपा जिलाध्यक्षों के अपमान ने अब 'खाकी बनाम खादी' की जंग छेड़ दी है। कुकड़ा स्थित राठी के आवास पर हुई रालोद की आपात बैठक में कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को 2 दिन की चेतावनी दे दी गई है।
हैरानी: सत्ताधारी दलों के जिलाध्यक्षों को भी नहीं मिली कुर्सी!
सीओ खतौली पर गंभीर आरोप: "मर्यादा लांघ दी"
कृष्णपाल राठी ने भावुक होते हुए बताया कि सरकारी निमंत्रण पर जाने के बावजूद उन्हें अपमानित किया गया। घुटनों की तकलीफ के कारण जब वह सोफे पर बैठे, तो सीओ खतौली रामाशीष यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। राठी ने दो-टूक कहा, "हम सरकार में हिस्सेदार हैं, पुलिस के गुलाम नहीं। वर्दी के नशे में चूर अधिकारी अपनी हदें भूल चुके हैं।"
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की चुप्पी पर उठे सवाल
बैठक में अपनों के प्रति भी नाराजगी दिखी। राठी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि इस पूरे कांड के बाद उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अभी तक उनसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि "अपनों की चुप्पी" पुलिस के हौसले और बढ़ा रही है।
दो दिन का अल्टीमेटम: "वरना संभाल लेना खुद कानून-व्यवस्था"
रालोद ने पुलिस प्रशासन को दो दिन (48 घंटे) का वक्त दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो मुज़फ्फरनगर की सड़कों पर ऐसा उग्र आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
बैठक में मौजूद रहे: रामनिवास पाल, सोमपाल प्रधान, सुधीर भारती, धर्मेंद्र तोमर, संजय राठी, अरविन्द जौहल, जिया उर रहमान, पंकज कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

टिप्पणियां