दिल्ली: गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, श्रद्धांजलि अर्पित की

On

 

ये भी पढ़ें  कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन? डीजीसीए करेगी विस्तृत जांच

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को गांधी स्मृति, नई दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। यह सभा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में आयोजित की गई थी। इस दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद स्कूली बच्चों से बातचीत करते भी नजर आए।

ये भी पढ़ें  आनंदपुर अग्निकांड : अब तक आठ शव बरामद, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

 

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी 78वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

ये भी पढ़ें  बेहतर संकेत देने के लिए आरबीआई को ओपन मार्केट ऑपरेशन में नए प्रयोग करने की जरूरत: एसबीआई रिपोर्ट

 

 

उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है। अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥ उन्होंने कहा कि राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शाश्वत आदर्श हमारे राष्ट्र के मार्ग का मार्गदर्शन करते रहेंगे। हम उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धा व सम्मान के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया। इसके बाद कुछ क्षण मौन रहकर उन्होंने राष्ट्रपिता को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर भी बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आमजन से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

 

 

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई। ‘रघुपति राघव राजाराम’ सहित अन्य भजनों की मधुर धुनों से जीपीओ पार्क गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकाग्रता के साथ लगभग 15 मिनट तक बैठकर भजनों को सुना। इस दौरान उन्होंने न केवल बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की, बल्कि गांधी प्रतिमा के समक्ष सभी स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने 2.60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.60 लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने 2.60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

शामली: ग्राम जलालाबाद में चकबंदी प्रक्रिया में एसीओ और कानूनगो पर अवैध पैमाइश और वसूली का आरोप

शामली। जनपद शामली के ग्राम जलालाबाद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान एसीओ और कानूनगो पर बिना अधिकार पैमाइश...
शामली 
शामली: ग्राम जलालाबाद में चकबंदी प्रक्रिया में एसीओ और कानूनगो पर अवैध पैमाइश और वसूली का आरोप

सहारनपुर के ग्राम मंडला में पीड़ितों ने पंजाब नेशनल बैंक पर करोड़ों की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम मंडला के ग्रामीणों ने पंजाब नेशनल बैंक, पुवांरका शाखा में करोड़ों रुपये की कथित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के ग्राम मंडला में पीड़ितों ने पंजाब नेशनल बैंक पर करोड़ों की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया

मुसलमानों में तीन बार 'हु... हु... हु...' और तलाक: बागेश्वर बाबा के बयान पर मचा बवाल

बांदा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
मुसलमानों में तीन बार 'हु... हु... हु...' और तलाक: बागेश्वर बाबा के बयान पर मचा बवाल

मुजफ्फरनगर में अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की भाजपा सरकार का बहिष्कार शुरू करने की घोषणा, पांच जिलों में जिलों में लगेंगे पोस्टर

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप पोस्टर अभियान शुरू करने का ऐलान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की भाजपा सरकार का बहिष्कार शुरू करने की घोषणा, पांच जिलों में जिलों में लगेंगे पोस्टर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने 2.60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.60 लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने 2.60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर के ग्राम मंडला में पीड़ितों ने पंजाब नेशनल बैंक पर करोड़ों की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के ग्राम मंडला के ग्रामीणों ने पंजाब नेशनल बैंक, पुवांरका शाखा में करोड़ों रुपये की कथित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के ग्राम मंडला में पीड़ितों ने पंजाब नेशनल बैंक पर करोड़ों की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया

मुसलमानों में तीन बार 'हु... हु... हु...' और तलाक: बागेश्वर बाबा के बयान पर मचा बवाल

बांदा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
मुसलमानों में तीन बार 'हु... हु... हु...' और तलाक: बागेश्वर बाबा के बयान पर मचा बवाल

सोनू चौधरी ने सहारनपुर में सैकड़ों युवाओं के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान के नेतृत्व में युवा नेता सोनू चौधरी ने अपने सैकड़ो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सोनू चौधरी ने सहारनपुर में सैकड़ों युवाओं के साथ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की