आनंदपुर अग्निकांड : अब तक आठ शव बरामद, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

On




कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर थाना अंतर्गत नाजीराबाद स्थित एक डैकोरेटर के गोदाम और नामी मोमो कारखाने में लगी भीषण आग के 48 घंटे बाद भी हालात अत्यंत हृदयविदारक बने हुए हैं। मंगलवार देर रात तक मलबे से कुल आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। शवों की हालत इतनी भयावह है कि उनकी शिनाख्त करना संभव नहीं हो पा रहा है। अधिकांश स्थानों पर राख के ढेर के नीचे से केवल जली हुई हड्डियां और कंकाल ही मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

ये भी पढ़ें  एस. डी. पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना; सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, मेधावी छात्र सम्मानित

ये भी पढ़ें  मन की शुद्धि और अहंकार का त्याग: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में गूंजे वेदमंत्र, शुरू हुआ भव्य 'संत यज्ञ'

स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया गया है कि रविवार रात डेकोरेटर संस्था के लगभग 30 कर्मचारी गोदाम के भीतर पिकनिक मना रहे थे। लकड़ी और प्लाईवुड जलाकर वहीं खाना बनाया गया और इसके बाद सभी लोग परिसर के अंदर ही सो गए।चश्मदीदों के अनुसार, गोदाम और मोमो कारखाने का मुख्य दरवाजा बाहर से ताला बंद था। रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। दहनशील सामग्री के कारण जहरीली गैस तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का कोई अवसर नहीं मिला।

ये भी पढ़ें  यूजीसी के नए 'इक्विटी नियमों' पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग ! एक और याचिका दाखिल, नियम 3(C) को बताया असंवैधानिक

 

घटना के बाद से लापता लोगों को लेकर परिजनों का करुण विलाप थम नहीं रहा है। नरेन्द्रपुर थाने में अब तक 13 लोगों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है, जबकि करीब 20 अन्य परिवारों ने दावा किया है कि उनके परिजन अब भी लापता हैं। लापता लोगों में अधिकांश पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा, कांथी और हल्दिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बारुईपुर पुलिस जिले के अधीक्षक शुभेन्द्र कुमार ने बताया कि शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण ही अंतिम उपाय है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मंत्री अरूप विश्वास, दमकल मंत्री सुजित बसु, सांसद सायनी घोष और भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दमकल मंत्री सुजित बसु ने कहा कि लगभग 35 हजार वर्ग फुट में फैले इस परिसर में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने अग्नि सुरक्षा ऑडिट और वैध अनुमति की गहन जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, डेकोरेटर संस्था के संचालक गंगाधर दास ने दावा किया है कि आग पास की मोमो फैक्ट्री से फैली, जहां कथित रूप से अवैध रूप से शीतल पेय बनाने का काम होता था। पुलिस ने गंगाधर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

बताया गया है कि रविवार रात आग लगने के बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घनी आबादी और संकरी सड़कों के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी देरी हुई। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया है और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मलबे से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। प्रशासन लापता लोगों की सूची का मिलान मलबे से बरामद अवशेषों से करने का प्रयास कर रहा है, ताकि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को अंतिम दर्शन कराया जा सके।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

शामली। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को...
शामली 
शामली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नई दिल्ली। यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नोएडा में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सादुल्लापुर में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में  एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

   नई दिल्ली। आज की जीवनशैली ऐसी है कि घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है, जिससे...
लाइफस्टाइल 
बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों से कॉटूनों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला