चंडीगढ़ सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मिली जान से मारने की चेतावनी

On

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को आतंकी संगठन ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी देने का ई- मेल पंजाब सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हुआ है।

चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब का सिविल सचिवालय एक ही इमारत में है। दोनों राज्यों में बंटवारा हो चुका है लेकिन नौवीं मंजिल आपस में जुड़ी हुई है। आज सुबह पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ई-मेल आईडी पर यह संदेश मिले। दोनों सचिवालयों में हजारों कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।

इस मेल में पंजाब सिविल सचिवालय में आज या कल में बम धमाका करने का ऐलान किया गया है। यह धमकी भरा ई- मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनख सिंह ने भेजा है। यह संदेश पंजाब सिविल सचिवालय के अधिकारियों के ग्रुपों में वायरल हुआ है। वायरल संदेश में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया है कि उनका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा।

पंजाब में आतंकवाद के दौर में बेअंत सिंह की हत्या सचिवालय में की गई थी। धमकी भरे संदेश में पंजाब पुलिस महानिदेशक काे जिक्र करते हुए लिखा है कि पंजाब के युवाओं के गलत एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब पुलिस को गुरुवार सुबह इस आशय की धमकी की सूचना दी गई। सचिवालय में दोनों राज्यों की पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं। पुलिस ने हरियाणा व पंजाब के सभी दफ्तरों को खाली करवाया है । दोनों राज्यों के मंत्रियों को कुछ समय अपने आवास पर रुकने की सलाह दी गई।

इस धमकी के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सचिवालय में होने वाली बैठकों को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब पुलिस की टीमों ने यहां काफी देर तक सर्च की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। हरियाणा व पंजाब पुलिस ने सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारी बर्फबारी के कारण नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र बंद किया गया

काठमांडू। भारी बर्फबारी के कारण हिंदुओं के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।मंदिर...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
भारी बर्फबारी के कारण नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र बंद किया गया

'कोहरा 2' से मोना सिंह ने लिया जिंदगी का सबक, कई बार चीजों को छोड़ देना जरूरी होता है

   मुंबई। अभिनय की दुनिया में किसी किरदार को जीते-जीते कलाकार कई बार खुद को भी नए सिरे से समझने लगते...
मनोरंजन 
'कोहरा 2' से मोना सिंह ने लिया जिंदगी का सबक, कई बार चीजों को छोड़ देना जरूरी होता है

मुजफ्फरनगरः मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में थाना मंसूरपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

नोएडा में दो अलग घटनाओं में चोरी: कार से iPhone और युवती का मोबाइल फोन छीना गया

नोएडा। नोएडा के थाना फेस- तीन क्षेत्र से अज्ञात टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति को भ्रमित कर उसकी कार से कीमती...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में चोरी: कार से iPhone और युवती का मोबाइल फोन छीना गया

हरदोई में खुलेआम गुंडई, प्रधान पति ने महिला वकील पर किया हमला

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से खुलेआम गुंडई का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान पति नसीम ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई में खुलेआम गुंडई, प्रधान पति ने महिला वकील पर किया हमला

उत्तर प्रदेश

हरदोई में खुलेआम गुंडई, प्रधान पति ने महिला वकील पर किया हमला

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से खुलेआम गुंडई का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान पति नसीम ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हरदोई में खुलेआम गुंडई, प्रधान पति ने महिला वकील पर किया हमला

हमीरपुर में सरेआम छेड़छाड़, युवती की हिम्मत का वीडियो वायरल

हमीरपुर: जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने महिला सुरक्षा पर नए सिरे से सवाल खड़ा कर दिया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हमीरपुर में सरेआम छेड़छाड़, युवती की हिम्मत का वीडियो वायरल

मेरठ: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज और छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

मेरठ। मेरठ में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में जगह—जगह धरना और प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज और छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

JP में बगावत जारी: बृजभूषण शरण सिंह ने UGC के नए नियमों पर साधा निशाना

गोरखपुर: भाजपा में आंतरिक असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। कलराज मिश्र के विरोध के ठीक बाद वरिष्ठ सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
JP में बगावत जारी: बृजभूषण शरण सिंह ने UGC के नए नियमों पर साधा निशाना