भारत–ईयू एफटीए से एक्सपोर्ट और इनोवेशन को मिलेगी रफ्तार, आईटी समेत कई सेक्टरों में खुलेंगे बड़े अवसर: ईएससी चेयरमैन वीर सागर

On

नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला समझौता है। यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर कई देशों के साथ इस तरह का करार हुआ है, जो भारत के एक्सपोर्ट, इनोवेशन और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा। ये बातें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक्सपोर्ट प्रमोशन से जुड़े संगठन ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल) के चेयरमैन वीर सागर ने बात करते हुए कही।

वीर सागर ने कहा कि इस समझौते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारत और ईयू अब बराबरी के आधार पर साथ काम करेंगे। खासतौर पर आईटी सेक्टर के नजरिए से यह डील बेहद अहम है। अब भारत सिर्फ मैनपावर या सप्लाई देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनोवेशन, डिजाइनिंग, डेवलपमेंट, ऑटोमेशन और एआई जैसे क्षेत्रों में यूरोपीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने बताया कि पहले काम या पढ़ाई के लिए यूरोप जाने में काफी दिक्कतें आती थीं। जरूरी परमिशन और अप्रूवल की प्रक्रिया जटिल थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी। इससे लोगों का आना-जाना आसान होगा और भारत-ईयू के बीच वर्क और एजुकेशन कोलैबोरेशन को मजबूती मिलेगी। वीर सागर के अनुसार, यह समझौता मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लिए भी अहम साबित होगा, लेकिन यह एकतरफा नहीं होगा। दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे। कुछ हिस्से यूरोप में बनेंगे, कुछ भारत में और फिर मिलकर फाइनल प्रोडक्ट तैयार किया जाएगा। इससे संयुक्त उत्पादन और साझा जिम्मेदारी का मॉडल मजबूत होगा। ईएससी चेयरमैन ने आगे कहा कि पहले भारत को कई बार केवल काम सौंपा जाता था, जैसा कि अमेरिका जैसे बाजारों में होता रहा है।

ये भी पढ़ें   उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

अब भारत खुद डिजाइन, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में बराबरी की भूमिका निभाएगा। यह बदलाव सिर्फ आईटी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑटोमोबाइल, फार्मा, एग्रीकल्चर, बैंकिंग समेत कई सेक्टरों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील इसलिए भी संभव हो पाई, क्योंकि भारत अब वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत हिस्सा बन चुका है। पहले भारत को ज्यादातर चीजें आयात करनी पड़ती थीं, लेकिन अब देश में ही बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। इसी वजह से यूरोपीय देश भारत को एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ईयू की यह साझेदारी ज्ञान साझा करने, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और संयुक्त उत्पादन को बढ़ावा देगी, जिससे न केवल भारत का एक्सपोर्ट बढ़ेगा, बल्कि देश की वैश्विक पहचान एक इनोवेशन हब और मैन्युफैक्चरिंग पावर के रूप में और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें  यूजीसी कानून को लेकर करणी सेना ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में प्रेमी युगल को पीटा:दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा, घटना के 10 दिनों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेमी युगल को पीटा:दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा, घटना के 10 दिनों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मेरठ: थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 49 ग्राम स्मैक बरामद की गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- 'काम राक्षसों का और चोला साधुओं का'

वाराणसी। प्रयागराज में माघ अमावस्या से ही प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- 'काम राक्षसों का और चोला साधुओं का'

मेरठ: शब-ए-बारात पर पुलिस की विशेष चेकिंग, अवैध सुर्री निर्माण पर कार्यवाही

मेरठ। शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शब-ए-बारात पर पुलिस की विशेष चेकिंग, अवैध सुर्री निर्माण पर कार्यवाही

बागपत: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विभागों की समीक्षा बैठक कर सुधार के दिए निर्देश

बागपत। जनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और विकास योजनाओं की प्रगति को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विभागों की समीक्षा बैठक कर सुधार के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश