मेरठ: शब-ए-बारात पर पुलिस की विशेष चेकिंग, अवैध सुर्री निर्माण पर कार्यवाही
मेरठ। शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत कुल्हड़/कप की आड़ में अवैध रूप से सुर्री का निर्माण करने वाले दुकानदारों एवं कारीगरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा दुकानों, कार्यस्थलों एवं निर्माण स्थलों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही दुकानदारों एवं कारीगरों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु नोटिस तामील कराए गए। उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध, खतरनाक अथवा प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग न करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सामग्री तैयार करने के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया।
जनपद पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं कारीगरों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने हेतु जागरूक किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा शांति भंग की स्थिति उत्पन्न न हो। शब-ए-बारात पर्व के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं चेकिंग अभियान जारी रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां