यूपी में UGC के खिलाफ 'सवर्ण विद्रोह': भाजपा नेताओं के इस्तीफों की झड़ी, सड़कों पर छात्रों का सैलाब; कुमार विश्वास और अनामिका अंबर के तंज से हिला दिल्ली का सिंहासन
लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश में यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर 'सवर्ण समाज' का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है। लखनऊ से लेकर वाराणसी तक छात्र और प्रबुद्ध वर्ग सड़कों पर उतर आया है। यह विरोध प्रदर्शन अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया है। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद 5 से ज्यादा भाजपा नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जिससे सत्ताधारी दल में खलबली मच गई है।
वाराणसी में 'कमल' के खिलाफ नारेबाजी और पुलिस से भिड़ंत
कुमार विश्वास और अनामिका अंबर का 'काव्यात्मक प्रहार'
सोशल मीडिया पर मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने 'X' पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा:
“चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं... मेरा रोंया-रोंया उखाड़ लो राजा।”
वहीं, प्रख्यात कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने भी अपनी ही सरकार (चूँकि उनके पति भाजपा से जुड़े हैं) की नीतियों पर सवाल उठाते हुए तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से कहा:
अंधियारों की आंखों में जो भोर के सूरज खटके होंगे,,उनके मानपत्र के शीशे चोटिल होंगे,चटके होंगे,,सीना ताने झूठ किसी के भरी अदालत में घूमेंगे।सहमे सहमे सत्य, हमारे बस फांसी पर लटके होंगेबृजभूषण सिंह के बेटे प्रतीक का भी मिला समर्थन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह ने भी इस आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने लिखा कि समाज के एक वर्ग को 'ऐतिहासिक अपराधी' बताकर वर्तमान में प्रतिशोध का शिकार बनाया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां