दिल्ली में भाजपा मुख्यालय और मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में फहराया गया तिरंगा, संविधान निर्माताओं को किया नमन
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में झण्डा फहराया। उन्होंने संविधान निर्माताओं और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, अपने कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। संविधान की सर्वोच्चता के प्रति अडिग रहकर भारत ने विश्व पटल पर एक सशक्त और लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में योगदान दे रहे समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ भी दीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां