भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर, दिल्ली में हुआ ऐतिहासिक फैसला

On

दिल्ली। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच लंबे समय से चली आ रही बातचीत के बाद आखिरकार मुक्त व्यापार समझौते यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लग गई है। इस समझौते को भारत की वैश्विक व्यापार नीति में एक ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।

इस डील के तहत यूरोपीय यूनियन से आने वाले करीब 97 प्रतिशत उत्पादों पर या तो टैरिफ में भारी कटौती की जाएगी या फिर उसे पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। इसका सीधा असर यह होगा कि यूरोप से आने वाले अधिकांश सामान भारतीय बाजार में पहले से कहीं अधिक सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें  ड्यूटी पर तैनात बीएलओ पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर, एक गिरफ्तार

सबसे बड़ा बदलाव ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिलेगा। अब तक यूरोपीय यूनियन से आयात होने वाली कारों पर करीब 110 प्रतिशत तक टैरिफ लगता था, जिसे इस समझौते के बाद घटाकर सिर्फ 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इससे BMW, Mercedes और Audi जैसी लग्ज़री कारें भारतीय ग्राहकों के लिए कहीं अधिक सुलभ हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें  अमेरिका ने अपनी रक्षा रणनीति में चीन और इंडो-पैसिफिक को पहली प्राथमिकता दी

इसके अलावा यूरोपीय यूनियन की वाइन पर टैरिफ घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे इटली, फ्रांस और स्पेन की वाइन भारतीय बाजार में सस्ती होगी। वहीं पास्ता और चॉकलेट जैसे लोकप्रिय फूड प्रोडक्ट्स पर टैरिफ पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब इटालियन पास्ता और यूरोपियन चॉकलेट आम ग्राहकों की पहुंच में होंगी।

ये भी पढ़ें  शंकराचार्य शिविर में आधी रात हंगामा, 'योगी जिंदाबाद' के नारों से तनाव, शिष्यों का आरोप- 'संत के वेश में घूम रहे शैतान'

सरकार का कहना है कि इस समझौते से भारतीय उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इससे घरेलू कंपनियों को कीमत और गुणवत्ता दोनों स्तर पर खुद को और बेहतर बनाना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि सुरक्षा और रक्षा साझेदारी किसी भी रणनीतिक रिश्ते की नींव होती है और भारत–यूरोपीय यूनियन संबंधों में इसे और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा में सहयोग और गहरा होगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि यह साझेदारी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मजबूत करेगी। साफ संकेत है कि भारत अब सुरक्षा, रणनीति और व्यापार—तीनों मोर्चों पर वैश्विक साझेदारों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

Jaya Ekadashi 2026: आज हम आपको जया एकादशी 2026 के उस दिव्य पर्व के बारे में बताने जा रहे हैं...
धर्म-अध्यात्म 
जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने प्रदेश के भविष्य...
मध्य प्रदेश 
Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है वैसे वैसे हर बागवानी प्रेमी के मन में एक ही चिंता रहती है कि कहीं...
कृषि 
Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान

मेरठ। सरकारी बैंकों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है। मंगलवार आज यूपी में सरकारी बैंकों की हड़ताल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान