गणतंत्र दिवस 2025: संविधान हर भारतीय की सबसे बड़ी ताकत, इसकी रक्षा ही गणतंत्र की रक्षा—राहुल गांधी

On

नई दिल्ली। भारत सोमवार को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत और रक्षा कवच बताते हुए इसकी रक्षा का मजबूत संकल्प दोहराया।

सभी नेताओं ने स्वतंत्रता, समानता, न्याय और भाईचारे जैसे मूल्यों पर जोर दिया तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होने की अपील की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोका, बिना धरने में शामिल हुए ही लौटना पड़ा

इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है - हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद। जय संविधान।" कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो हर एक भारतीय को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गारंटी देता है। हमारा संविधान हम 140 करोड़ भारतीयों का रक्षाकवच है। इसकी रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है। जय संविधान। जय हिंद।" कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, "भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान है, हर भारतीय का अभिमान है।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के शुकतीर्थ में गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक स्वामी आनन्दवेश महाराज का 94 वर्ष की आयु में निधन

आईए संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और विविधता को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे। हम सब मिलकर देश के लोकतंत्र, संविधान और मूल्यों की रक्षा करेंगे। हर असमानता,अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ मिलकर लडेंगे। तिरंगे की आन, बान और शान सदा आबाद रखेंगे। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। देखिए इतिहास के पन्नों में हमारे गणतन्त्र दिवस की पहली परेड की झलकियां।" राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, "समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं। आज का दिन हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने हमें दुनिया का सबसे श्रेष्ठ और समावेशी संविधान दिया। हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के हक और हुकूक की ढाल है।

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का 130वां एपिसोड, जानें 10 बड़ी बातें

आइए, आज हम संविधान की मूल भावना की रक्षा करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और आपसी सद्भाव व भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें। हमारा साझा संकल्प ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान बनेगा। जय हिंद।" छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने लिखा, "आप सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस पर गौरवमयी बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन हमें हमारी संवैधानिक शक्तियों और एक नागरिक के तौर पर हमें प्रदत्त अधिकारों का स्मरण कराता है। हम सबका कर्तव्य है कि हमारे संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को हम कमजोर न होने दें. देश की एकता और अखंडता, शांति और भाईचारा ही हमारी ताकत है। हमारा गणतंत्र उत्तरोत्तर मज़बूत हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं।" 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

   मुंबई। वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' रिलीज के बाद से ही दर्शकों और सेलिब्रिटीज के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म...
Breaking News  मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

नई दिल्ली। थायराइड और शुगर आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती बीमारियों में से एक है। युवाओं से लेकर बच्चों...
लाइफस्टाइल 
क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

      नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर गति से बढ़ती रहेगी। वर्ष 2026 में देश की जीडीपी...
Breaking News  बिज़नेस 
2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

   अयोध्या। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

   लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमाैसी एयरपाेर्ट) पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं