रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर लगाया राजद को बर्बाद करने का आरोप, दी खुली चुनौती
पटना। रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और अपने भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहा कि वे खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटाएं। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा और हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों व पार्टी की वर्तमान स्थिति से ही साफ है। जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई, उसने (तेजस्वी यादव), उसके आयातित गुरु (संजय यादव) और उस गुरु के गुर्गों ने लालू जी और पार्टी के प्रति समर्पित हर एक लालूवादी के दशकों के संघर्ष व प्रयासों को धो-पोंछकर पार्टी को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया।"
रोहिणी आचार्य ने कहा, "सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं और आगे भी उठेंगे। अगर नैतिक साहस है, तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए। ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुंह कौन चुरा रहा है, ये साफ हो जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि आज पार्टी के हर एक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है। जिन लोगों (तेजस्वी यादव) को लालू प्रसाद यादव को नजरअंदाज कर एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया, उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया?
रोहिणी आचार्य ने सवाल पूछा, "समीक्षा के नाम पर किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गई? समीक्षा रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे, उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?" इससे पहले भी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। रविवार को एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सियासत के शिखर पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप। ठकुरसुहाती करने वालों और 'गिरोह-ए-घुसपैठ' को उनके हाथों की 'कठपुतली बने शहजादे' की ताजपोशी मुबारक।"
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां