मिनी ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत-तीन गंभीर घायल

On



बालोतरा। भारत माला एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक बोलेरो कैंपर और श्रद्धालुओं को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और आगे बैरिकेड से टकराकर रुका। हादसा सिवाना थाना क्षेत्र के आसोतरा–मूठली गांव के पास हुआ। हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। ये लोग जसोल स्थित राणी भटियाणी माता मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे।

 

ये भी पढ़ें  ब्रह्मांड के ऊर्जा केंद्र 'सूर्य' की आराधना; जानें वैज्ञानिक महत्व, राशि अनुसार सरल उपाय और जीवन में सफलता का मार्ग

ये भी पढ़ें  प्रकृति का दुर्लभ करिश्मा! महराजगंज में धड़ से जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म,

सिवाना डीएसपी देरावर सिंह ने बताया कि कुल सात श्रद्धालुओं का समूह हाईवे के किनारे पैदल चल रहा था। उनके पीछे सामान से लदी एक बोलेरो कैंपर चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक मिनी ट्रक ने पहले बोलेरो कैंपर को टक्कर मारी और फिर आगे चल रहे पैदल श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मिनी ट्रक बोलेरो कैंपर और श्रद्धालुओं को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। अंत में ट्रक एक बैरिकेड से टकराकर रुका। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान सिकाराम (35) पुत्र विशनाराम, जालाराम (34) पुत्र केवाराराम मेघवाल और महेशाराम (30) पुत्र बाबरराम देवासी के रूप में हुई। तीनों मृतक बागोड़ा (जालोर) के निवासी थे। हादसे में घायल हुए लोगों में लीलाराम (32) निवासी बागोड़ा, किशनाराम (23) देवासी निवासी लोहारवा, धोरीमन्ना और निम्बगिरी (30) निवासी बागोड़ा शामिल हैं। घायलों को बालोतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें  'घुसपैठियों ने थाम ली कमान, तबाह हो रही विरासत', रोहिणी आचार्य ने राजद नेतृत्व पर उठाए सवाल

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, सिवाना डीएसपी देरावर सिंह और सिवाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, यातायात को नियंत्रित कराया और शवों को एक्सप्रेस-वे एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

   मुंबई। वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' रिलीज के बाद से ही दर्शकों और सेलिब्रिटीज के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म...
Breaking News  मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

नई दिल्ली। थायराइड और शुगर आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती बीमारियों में से एक है। युवाओं से लेकर बच्चों...
लाइफस्टाइल 
क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

      नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर गति से बढ़ती रहेगी। वर्ष 2026 में देश की जीडीपी...
Breaking News  बिज़नेस 
2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

   अयोध्या। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

   लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमाैसी एयरपाेर्ट) पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं