बजट 2026: 'वादे कितने पूरे हुए?' डिंपल यादव ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल..क्या किसानों की आय दोगुनी हुई?

On

 

ये भी पढ़ें  रेप पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाना पड़ा भारी! BJP के 3 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें  मेरठ, बागपत, बरेली से लेकर लखनऊ समेत पूरे यूपी में बदलेगा मौसम, 27–28 जनवरी को झमाझम बारिश के आसार, कड़ाके की ठंड की वापसी !

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है। समाजवादी पार्टी और बीजू जनता दल के सांसदों ने कहा कि बजट और सर्वे केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर लोगों को मिलने वाले लाभों की सच्ची तस्वीर सामने आए। 

ये भी पढ़ें  एस. डी. पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना; सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, मेधावी छात्र सम्मानित

 

 

समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि बजट में इस बात को प्रमुखता से दिखाया जाना चाहिए कि आम लोगों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सराहनीय है कि देश की एक महिला वित्त मंत्री बजट पेश कर रही हैं, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी यह है कि जनता को वास्तविक लाभ क्या मिल रहा है।

 

 

डिंपल यादव ने सवाल उठाया कि पिछले बजटों में किए गए वादे कितने पूरे हुए हैं और उन योजनाओं का असर लोगों की जिंदगी में कितना दिख रहा है। समाजवादी पार्टी के ही सांसद जियाउर रहमान बर्क ने भी इसी तरह की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि महिला वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाना खुशी की बात है, लेकिन असली मुद्दा बजट की सामग्री है।

 

 

उन्होंने सवाल किया कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए क्या खास है। उनके मुताबिक, बजट का असली मूल्यांकन इस बात से होगा कि वह आम लोगों के हितों को कितनी मजबूती से आगे बढ़ाता है। उधर, राज्यसभा सदस्य और बीजू जनता दल के नेता सस्मित पात्रा ने संसद में पेश हो रहे आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर अपनी उम्मीदें जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि यह सर्वे देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति को ईमानदारी से सामने रखे और मौजूदा चुनौतियों को नजरअंदाज न करे। सस्मित पात्रा ने महंगाई, बेरोजगारी, डॉलर के मुकाबले रुपए के अवमूल्यन, पूंजी निवेश से जुड़ी दिक्कतों और वित्तीय ढांचे से संबंधित समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी मुद्दों पर स्पष्ट और सच्ची तस्वीर पेश की जानी चाहिए।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे एटा,शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

एटा। हाल ही में नई यूजीसी गाइडलाइंस को सामान्य जाति विरोधी बताकर और माघ मेले प्रयागराज में पहुंचे शंकराचार्य अवि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे एटा,शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

एसएससी संयुक्त अनुवाद परीक्षा–2024 में ऑल इंडिया रैंक 66 लाकर जेवर की बेटी काजल चौधरी बनीं राजभाषा अधिकारी

   नोएडा (रणजीत पांडेय)। जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि ग्राम नगला भटोना जनपद गौतमबुद्धनगर की होनहार...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
एसएससी संयुक्त अनुवाद परीक्षा–2024 में ऑल इंडिया रैंक 66 लाकर जेवर की बेटी काजल चौधरी बनीं राजभाषा अधिकारी

राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

बरेली । उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए राम जनम यादव को जनपद का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

मुजफ्फरनगर की छात्रा आध्या ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

मुजफ्फरनगर। खेल कराटे स्कूल गेम्स सीजन 3 का आयोजन 24 और 25 जनवरी 2026 को जयपुर के ज्ञान विहार स्कूल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर की छात्रा आध्या ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

मुज़फ्फरनगर की रामा नागर को महिला समृद्धि सम्मान से किया गया सम्मानित

मुज़फ्फरनगर। जिले की रामा नागर राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोकदल, पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत मुज़फ्फरनगर को आज दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर की रामा नागर को महिला समृद्धि सम्मान से किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे एटा,शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

एटा। हाल ही में नई यूजीसी गाइडलाइंस को सामान्य जाति विरोधी बताकर और माघ मेले प्रयागराज में पहुंचे शंकराचार्य अवि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे एटा,शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित

राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

बरेली । उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए राम जनम यादव को जनपद का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

मेरठ में संत रविदास जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं और कलश यात्रा का आयोजन

मेरठ। मेरठ में संत रविदास जयंती के मौके पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विराट हिंदू सम्मेलन मेरठ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में संत रविदास जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं और कलश यात्रा का आयोजन

यूजीसी नियमों पर हुए स्टे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, उच्चतम न्यायालय का हर फैसला देश के लिए सम्मान व खुशी की बात

अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और श्री राम जन्मभूमि में राम लला, हनुमानगढ़ी में हनुमान जी...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
यूजीसी नियमों पर हुए स्टे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, उच्चतम न्यायालय का हर फैसला देश के लिए सम्मान व खुशी की बात