ट्रंप की चेतावनी से भड़का ईरान, बोला-अमेरिका ने हमला किया तो इजरायल को करेंगे टारगेट

On

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु डील को लेकर बात नहीं बनी। न्यूक्लियर प्रोग्राम और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन को लिमिट करने को लेकर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच शुरुआती बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की चेतावनी दी। इससे आगबबूला ईरान ने भी ट्रंप को पलटकर जवाब देने की धमकी दी है। ईरान ने अमेरिका की किसी भी सैन्य कार्रवाई का तुरंत जवाब देने की कसम खाई। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के एक शीर्ष सलाहकार ने धमकी दी कि अगर हमला हुआ तो वे इजरायल को टारगेट करेंगे। हाल ही में ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुा।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग मारे गए, जबकि हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों को सुरक्षाबलों की हिंसक कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। ट्रंप ने बुधवार को ट्रूथ सोशल पर चेतावनी दी कि ईरान पर अमेरिका का अगला हमला पिछली गर्मियों में किए गए हमले से कहीं ज्यादा बुरा होगा। 2025 में अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के कई वैज्ञानिक मारे गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "युद्धपोतों का एक बड़ा समूह (आर्मडा) ईरान की ओर बढ़ रहा है। यह बहुत तेजी, बहुत ताकत, जोश और मकसद के साथ आगे बढ़ रहा है। यह वेनेजुएला भेजे गए फ्लीट से बड़ा फ्लीट है, जिसे महान एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन लीड कर रहा है। वेनेजुएला की तरह यह भी तैयार है और जरूरत पड़ने पर तेजी के साथ अपने मिशन को पूरा करने में सक्षम है। उम्मीद है कि ईरान जल्दी ही बातचीत की टेबल पर आएगा और एक सही और बराबर डील पर बातचीत करेगा। ऐसा कोई न्यूक्लियर हथियार नहीं, जो सभी पार्टियों के लिए अच्छा हो।" उन्होंने आगे लिखा कि समय निकलता जा रहा है, यह सच में बहुत जरूरी है। जैसा कि मैंने ईरान से पहले भी कहा था, डील करो।

ये भी पढ़ें  जहाँ सुइयाँ बनती हैं संजीवनी: मुंबई में एक्यूपंक्चर के 'जादूगर' संतोष पांडे की नई उड़ान, रेजुआ एनर्जी सेंटर का मलाड में विस्तार

उन्होंने ऐसा नहीं किया और ऑपरेशन मिडनाइट हैमर हुआ, ईरान की बड़ी तबाही। अगला हमला और भी बुरा होगा। ऐसा दोबारा मत होने देना। अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अब वे जिन ऑप्शन पर विचार कर रहे हैं, उनमें ईरान के नेताओं और उन सुरक्षा अधिकारियों पर अमेरिकी सैन्य हमला करना शामिल है, जिन्हें ईरान में हुई हत्याओं के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके साथ ही ईरानी न्यूक्लियर साइट्स और सरकारी संस्थानों पर हमले भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभी तक आगे क्या करना है, इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है, लेकिन उनका मानना ​​है कि इस महीने की शुरुआत से उनके सैन्य विकल्प बढ़ गए हैं। अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप हिंद महासागर के जरिए ईरान के करीब जा रहा है। 

ये भी पढ़ें  यूजीसी कानून को लेकर करणी सेना ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

एसएससी संयुक्त अनुवाद परीक्षा–2024 में ऑल इंडिया रैंक 66 लाकर जेवर की बेटी काजल चौधरी बनीं राजभाषा अधिकारी

   नोएडा (रणजीत पांडेय)। जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि ग्राम नगला भटोना जनपद गौतमबुद्धनगर की होनहार...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
एसएससी संयुक्त अनुवाद परीक्षा–2024 में ऑल इंडिया रैंक 66 लाकर जेवर की बेटी काजल चौधरी बनीं राजभाषा अधिकारी

राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

बरेली । उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए राम जनम यादव को जनपद का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

मुजफ्फरनगर की छात्रा आध्या ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

मुजफ्फरनगर। खेल कराटे स्कूल गेम्स सीजन 3 का आयोजन 24 और 25 जनवरी 2026 को जयपुर के ज्ञान विहार स्कूल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर की छात्रा आध्या ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

मुज़फ्फरनगर की रामा नागर को महिला समृद्धि सम्मान से किया गया सम्मानित

मुज़फ्फरनगर। जिले की रामा नागर राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोकदल, पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत मुज़फ्फरनगर को आज दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर की रामा नागर को महिला समृद्धि सम्मान से किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर में 30 जनवरी को इन इलाकों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुजफ्फरनगर। शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के काम के कारण विद्युत आपूर्ति कल तीन घंटे के लिए...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 30 जनवरी को इन इलाकों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

उत्तर प्रदेश

राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

बरेली । उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए राम जनम यादव को जनपद का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम जनम यादव बने बरेली के नए सिटी मजिस्ट्रेट, शासन ने जारी किया आदेश

मेरठ में संत रविदास जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं और कलश यात्रा का आयोजन

मेरठ। मेरठ में संत रविदास जयंती के मौके पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विराट हिंदू सम्मेलन मेरठ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में संत रविदास जयंती पर विराट हिंदू सम्मेलन, बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं और कलश यात्रा का आयोजन

यूजीसी नियमों पर हुए स्टे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, उच्चतम न्यायालय का हर फैसला देश के लिए सम्मान व खुशी की बात

अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और श्री राम जन्मभूमि में राम लला, हनुमानगढ़ी में हनुमान जी...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
यूजीसी नियमों पर हुए स्टे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, उच्चतम न्यायालय का हर फैसला देश के लिए सम्मान व खुशी की बात

यूपी के 15 लाख शिक्षक व कर्मचारियों के लिए योगी कैबिनेट का फैसला, निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज सुविधा

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शिक्षा जगत से जुड़े लाखों कर्मियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी के 15 लाख शिक्षक व कर्मचारियों के लिए योगी कैबिनेट का फैसला, निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज सुविधा