मुजफ्फरनगरः मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में थाना मंसूरपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नाजायज चाकू के साथ तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंसूरपुर आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

हत्या की घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र मंसूरपुर के अंतर्गत दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसी दौरान अभियुक्त सोनू उर्फ भिसनडी ने दीपक पुत्र यशपाल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की तहरीर पर थाना मंसूरपुर में मु0अ0सं0 15/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

ये भी पढ़ें  वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

मुठभेड़ में गिरफ्तारी
गठित पुलिस टीम ने वांछित आरोपी को मुबारिकपुर कट के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से: हत्या में प्रयुक्त 01 नाजायज चाकू 01 तमंचा01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस (315 बोर)
बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें  यूजीसी के नए 'इक्विटी नियमों' पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग ! एक और याचिका दाखिल, नियम 3(C) को बताया असंवैधानिक

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
सोनू उर्फ भिसनडी पुत्र भीषन
निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाड़ा, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं—
मु0अ0सं0 15/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम
मु0अ0सं0 16/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस सराहनीय कार्य में शामिल रहे। थाना मंसूरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें  बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में प्रेमी युगल को पीटा:दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा, घटना के 10 दिनों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में प्रेमी युगल को पीटा:दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा, घटना के 10 दिनों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मेरठ: थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 49 ग्राम स्मैक बरामद की गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- 'काम राक्षसों का और चोला साधुओं का'

वाराणसी। प्रयागराज में माघ अमावस्या से ही प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- 'काम राक्षसों का और चोला साधुओं का'

मेरठ: शब-ए-बारात पर पुलिस की विशेष चेकिंग, अवैध सुर्री निर्माण पर कार्यवाही

मेरठ। शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शब-ए-बारात पर पुलिस की विशेष चेकिंग, अवैध सुर्री निर्माण पर कार्यवाही

बागपत: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विभागों की समीक्षा बैठक कर सुधार के दिए निर्देश

बागपत। जनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और विकास योजनाओं की प्रगति को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने विभागों की समीक्षा बैठक कर सुधार के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश