भारी बर्फबारी के कारण नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र बंद किया गया
काठमांडू। भारी बर्फबारी के कारण हिंदुओं के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।मंदिर क्षेत्र तक पहुंचना असंभव होने के बाद यह मार्ग बंद कर दिया गया है। पोखरा से कागबेनी–मुक्तिनाथ सड़क पर मोटी बर्फ जम जाने के कारण जोमसोम से आने वाले वाहन बुधवार सुबह से ही मुक्तिनाथ की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मंगलवार रात हुई भारी बर्फबारी से पूरा मुक्तिनाथ क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया है। वरागुंग मुक्तिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झारिकोट, खिंगा, रानीपौवा बाजार, पुराङ, छेंगुर और आसपास की बस्तियां घनी बर्फ के कारण पूरी तरह सफेद हो गई हैं। मंदिर परिसर, 108 जलधारा और मंदिर के सामने स्थित स्नान कुंड भी बर्फ से ढक गए हैं, जिससे स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने बुधवार को सड़क से बर्फ हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया था, लेकिन लगातार बर्फबारी के चलते यह प्रयास रोक दिया गया।
वरागुंग मुक्तिक्षेत्र के वडाध्यक्ष प्रमेश गुरूंग के अनुसार कागबेनी के पहले मोड़ से लेकर कागबेनी सेल्फी पार्क, कालोभीर, खिंगा, झारिकोट और आसपास के क्षेत्रों तक भारी मात्रा में बर्फ जमा होने के कारण सड़क अब भी अवरुद्ध है। वाहनों की आवाजाही ठप होने के चलते कुछ तीर्थयात्री कागबेनी से घोड़े पर सवार होकर मुक्तिनाथ की यात्रा करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें भी रोक दिया गया है।
इस बीच, मुक्तिनाथ विकास समिति के प्रबंधक दिनेश भुसाल ने कहा कि हिमपात के कारण मंदिर में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आगमन में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो गई हैं। भुसाल ने कहा कि हिमपात से पहले प्रतिदिन 5000 से अधिक श्रद्धालु यहां आते थे, लेकिन बुधवार से तीर्थयात्रियों की संख्या बेहद नगण्य हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक कागबेनी–मुक्तिनाथ सड़क पूरी तरह चालू नहीं हो जाती, तब तक मंदिर की गतिविधियां केवल नियमित पूजा-अर्चना तक सीमित रहेंगी।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि हिमपात के बाद अत्यधिक ठंड के कारण तीर्थयात्रियों में ऊंचाई से जुड़ी बीमारी (ऑल्टिट्यूड सिकनेस) का खतरा बढ़ गया है। मुस्तांग के जिला पुलिस कार्यालय अनुसार भारी हिमपात के चलते कागबेनी–कोराला और मुक्तिनाथ सड़क खंड बुधवार से ही अवरुद्ध हैं।
पुलिस निरीक्षक संतोष बस्याल ने बताया कि छुसाङ से कोराला तक सड़क पर करीब चार फीट तक बर्फ जमा हो गई है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इसके परिणामस्वरूप, मुक्तिनाथ जाने वाले श्रद्धालु बुधवार सुबह से ही कागबेनी में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होने पर बर्फ पिघलने के साथ कागबेनी सड़क खुल सकती है। साथ ही, भारी हिमपात के कारण अपर मुस्तांग में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां