नजीबाबाद में शराब और चिकन पार्टी के बाद युवक की मौत, तीन साथियाें की हालत नाजुक
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नजीबाबाद कस्बे में शराब और चिकन पार्टी के बाद एक युवक की मौत हाे गई है जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें बरामद कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मृतक का पाेस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक कारणाें का पता चल पाएगा।
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक इलेक्ट्रिशियन दुकान बंद करने के बाद ऊपर की मंजिल पर अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। सभी ने कोल्ड ड्रिंक और चिकन के साथ शराब का सेवन किया। कुछ ही देर बाद जलालाबाद निवासी नौशाद की हालत अचानक बिगड़ गई। लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नौशाद की मौत के कुछ समय बाद कामरान, अफसार और चंद्र प्रकाश की तबीयत भी खराब होने लगी। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी अभिषेक झा और एएसपी डॉ. केजी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी अभिषेक ने बताया कि अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब में किसी प्रकार की जहरीली मिलावट तो नहीं थी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां