कॉमेडी, रोमांस, डर और सस्पेंस... फरवरी में सबकुछ मिलेगा, सिनेमाघरों में दिखेगा इन फिल्मों का दबदबा

On

 

ये भी पढ़ें  चंडीगढ़ सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मिली जान से मारने की चेतावनी

ये भी पढ़ें  हरदोई में खुलेआम गुंडई, प्रधान पति ने महिला वकील पर किया हमला

मुंबई। जनवरी में 'बॉर्डर 2', 'इक्कीस' और 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' जैसी फिल्मों ने दर्शकों को नए अंदाज में रोमांचित किया। अब फरवरी की बारी है, इस महीने में सिनेमाघरों में कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर, क्राइम और ड्रामा का तड़का लगेगा। महीने भर कई जॉनर की फिल्में रिलीज होंगी। 6 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक कई बड़ी रिलीज हैं।

ये भी पढ़ें  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2026 

 

 

वध 2 :- साल 2022 की हिट क्राइम थ्रिलर 'वध' का सीक्वल महीने की शुरुआत में ही आ रहा है। निर्देशक जसपाल सिंह संधु की फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म की कहानी जेल की दीवारों के पीछे बने बॉन्ड, न्याय की खोज और नैतिक दुविधाओं पर आधारित है। यह रहस्य, अपराध और भावनात्मक गहराई से भरी फिल्म है।

 

 

भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन :- फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं!' पर आधारित कॉमेडी ड्रामा भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन का नाम भी शामिल है, जो 6 फरवरी को रिलीज होगी। शशांक बाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव के साथ ही रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी घरेलू मजाक, पड़ोसियों की शरारतों और कॉमेडी से भरपूर है, जो मजेदार डोज देगी।

 

 

ओ रोमियो :- विशाल भारद्वाज की फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। एक्शन-थ्रिलर में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मुंबई के अंडरवर्ल्ड में प्रेम, हिंसा और गैंगवार की कहानी है, जहां एक गैंगस्टर सच्चे प्यार में पड़ता है और सब बदल जाता है।

 

 

तू या मैं :- निर्देशक बेजॉय नांबियार सर्वाइवल थ्रिलर लेकर आ रहे हैं, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी। दो कंटेंट क्रिएटर्स की एडवेंचर गेम के ईर्द-गिर्द घूमती फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें रोमांस और भय का मिश्रण देखने को मिलेगा।

 

 

अस्सी :- थप्पड़, मुल्क जैसी फिल्मों में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ काम कर चुके निर्देशक अनुभव सिन्हा एक बार फिर से इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहे हैं, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सामाजिक मुद्दों, जांच और न्याय की लड़ाई पर आधारित फिल्म में तापसी पन्नू दमदार भूमिका में नजर आएंगी।

 

 

दो दीवाने शहर में :- भावनात्मक, रोमांटिक और शहर की जिंदगी से जुड़ी दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं निर्देशक अभिरुचि चंद, दो दीवाने शहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक ड्रामा अलग अंदाज में लव स्टोरी को बयां करेगी, जहां दो दिल एक शहर में प्यार की तलाश में रहते हैं।

 

 

द केरल स्टोरी 2 :- कमाख्या नारायण सिंह निर्देशित यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी। अदा शर्मा स्टारर साल 2023 की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।  

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आज (23 जनवरी) को ‘ब्लैक आउट मॉक ड्रिल’ का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में आज शाम 6 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर; प्रशासन ने कहा- घबराएं नहीं

मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के कपसाड़ से अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी को तगड़ा झटका: गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कानपुर की सीसामाऊ सीट के पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी को तगड़ा झटका: गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

हाईकोर्ट बार का विरोध: महीने में 2 शनिवार कोर्ट खोलने के प्रस्ताव पर मचा बवाल

प्रयागराज। महीने में दो शनिवार को उच्च न्यायालय खोलने के प्रस्ताव का इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकोर्ट बार का विरोध: महीने में 2 शनिवार कोर्ट खोलने के प्रस्ताव पर मचा बवाल

सहारनपुर: फर्जी बिल बनाकर कोडीन सिरप बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतल फर्जी बिल बनाकर बेचने के अभियोग में वांछित चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: फर्जी बिल बनाकर कोडीन सिरप बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

बागपत। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बागपत के जिलाधिकारी को एक मामले में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  बागपत 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश