गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को दबोचा
गुरुग्राम। गाड़ियों से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले चार आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि उनके कब्जा से दो कार भी बरामद की गई हैं। 27 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी धनकोट थाना राजेन्द्रा पार्क की पुलिस टीम को मिली सूचना के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के एक अकाउंट पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें सेक्टर 102 के पास द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दो कारों में सवार युवक चलती गाड़ियों की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे थे।
कारें तेज गति व लापरवाही से चलाई जा रही थीं, जिससे अन्य वाहन चालकों एवं आम जनता की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया। पुलिस चौकी धनकोट के उप-निरीक्षक जगमाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र व संजीव तथा सिपाही मनीष द्वारा त्वरित जांच एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने द्वारका एक्सप्रेस-वे, गुरुग्राम–दिल्ली बॉर्डर से स्टंटबाजी करने के चार आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहित वत्स निवासी उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली, गोपी रमन निवासी जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश, विजय शर्मा निवासी उत्तम नगर दिल्ली और रवि शंकर मिश्रा निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि 26 जनवरी को ये दिल्ली से अरावली हिल्स गुरुग्राम में घूमने के लिए आए थे। द्वारका-एक्प्रेस-वे से होते हुए ये दिल्ली वापस जा रहे थे। इस दौरान इन्होंने द्वारका एक्सप्रेस-वे स्टंटबाजी की।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां