रूस ने ट्रेन पर किया हमला, पांच की मौत : ज़ेलेंस्की

On

कीव।  यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में मंगलवार रात पैसेंजर ट्रेन पर हुए कथित रूसी ड्रोन हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर यह जानकारी दी।
ज़ेलेंस्की ने इस हमले को ‘आतंकवाद की करतूत’ बताते हुए एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगी हुई दिखायी दे रही थी। क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं ने बाद में कहा कि आग बुझा दी गयी है।

ये भी पढ़ें  कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन? डीजीसीए करेगी विस्तृत जांच

ये भी पढ़ें  अयोध्या के GST अफसर प्रशांत सिंह के भाई ने खोली पोल; बोले- "फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर पाई नौकरी, अब फंसने चले तो खेल रहे इमोशनल कार्ड"

ज़ेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ ट्रेन के डिब्बे में नागरिकों को मारने का कोई सैन्य औचित्य नहीं है, और न ही हो सकता है। खासकर, ट्रेन में 200 से ज़्यादा लोग थे, और 18 लोग उस डिब्बे में थे, जिस पर रूसी ड्रोन में से एक ने हमला किया था। रूस ने हमले करने की अपनी क्षमता, आतंक फैलाने की अपनी क्षमता में काफी वृद्धि की है। ” यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर दबाव बनाने के अपने संदेश को दोहराया। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 50 से ज़्यादा रूस के ड्रोनों के एक हमले ने काला सागर बंदरगाह शहर ओडेसा पर भी हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गये और दो बच्चों सहित 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गये। ड्रोन ने शहर के पावर ग्रिड को निशाना बनाया, जिस पर मॉस्को ने सर्दियों के चरम पर बिजली और हीटिंग काटने के प्रयास में बार-बार हमला किया है। साथ ही पांच अपार्टमेंट इमारतों को भी निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें  मौत के मुंह से निकले 40 यात्री.. कोहरे के कारण ट्रक से टकराई लग्जरी बस, आग के गोले में तब्दील हुआ वाहन

यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, ओडेसा यूक्रेनी निर्यात के लिये एक रणनीतिक केंद्र है और रूस ने इसे अक्सर निशाना बनाया है। दक्षिणी यूक्रेनी शहर पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किये गये ड्रोनों में ऐसे मॉडल शामिल थे, जिन्हें हाल ही में रूस ने अपनी रेंज और मारक क्षमता में सुधार के लिए अपग्रेड किया है। रूस ने कीव पर भी एक हमला किया, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गये। कीव क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख, मायकोला कलाशनिक ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “ बिलोगोरोड्स्का समुदाय में, हमारे दो देशवासियों की हमले में मौत हो गयी।” यूक्रेन की पुलिस के अनुसार, इस दंपति का चार साल का बच्चा बच गया, लेकिन हमले में घायल हो गया था। तीन अन्य लोग भी घायल हुए।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

   मुंबई। क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' का तीसरा पार्ट 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर रानी...
मनोरंजन 
'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

   नई दिल्ली। नए यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

नई दिल्ली। भाजपा और आरएसएस पर कथित अपमानजनक बयान के मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट ने कांग्रेस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश

स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

वाराणसी। प्रयागराज स्नान विवाद को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अपना रुख साफ कर दिया है।...
उत्तर प्रदेश 
स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
 सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो