मुजफ्फरनगर में पुलिस और डकैतों की मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर घायल, साथी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मीरापुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ कुतुबपुर झाल पर पुलिस के संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। पुलिस ने एक बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें हिस्ट्रीशीटर डकैत शाहनवाज घायल हो गया। उसका साथी नोमान पुलिस की कांबिंग में जंगल से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाता नजर आया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की।

ये भी पढ़ें  भारत के बिना अधूरी है वैश्विक शांति और व्यवस्था: सीए शौर्य डोभाल

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार और घायल दोनों अभियुक्तों पर मुजफ्फरनगर और मेरठ के विभिन्न थानों में डकैती, लूट और गौकशी जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं। शाहनवाज पर मीरापुर थाने का वारंट था और वह न्यायालय से फरार था।

ये भी पढ़ें  भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी को संसद का अपमान बताया

मीरापुर के सीओ जानसठ रूपाली राव ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहनवाज के पैर में गोली लगी। मौके से एक देसी तमंचा, दो खोखे, दो कारतूस, एक बाइक और दूसरे अभियुक्त नोमान के पास से एक चाकू बरामद हुआ। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें  अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, बहन सुप्रिया सुले पुणे रवाना

पुलिस ने कहा कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

विमान में 'टिश्यू पेपर' पर मिली बम की धमकी, कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद। कुवैत से दिल्ली लौट रहे इंडिगो विमान की शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अहमदाबाद में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 विमान में 'टिश्यू पेपर' पर मिली बम की धमकी, कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

ग्रेटर नोएडा में स्कूल में पढ़ने गए छात्र-छात्रा लापता, बच्चों की तलाश में पुलिस ने गठित की टीम

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले दो बच्चे लापता हो गए है।...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में स्कूल में पढ़ने गए छात्र-छात्रा लापता, बच्चों की तलाश में पुलिस ने गठित की टीम

'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

   मुंबई। क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' का तीसरा पार्ट 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर रानी...
मनोरंजन 
'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

   नई दिल्ली। नए यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

नई दिल्ली। भाजपा और आरएसएस पर कथित अपमानजनक बयान के मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट ने कांग्रेस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

उत्तर प्रदेश

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

वाराणसी। प्रयागराज स्नान विवाद को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अपना रुख साफ कर दिया है।...
उत्तर प्रदेश 
स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
 सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो