'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

On

 

ये भी पढ़ें  वरुण धवन की एक्टिंग की कायल हुई खुशबू पाटनी, 'बॉर्डर-2' को देखकर आई पुराने दिनों की याद

ये भी पढ़ें  अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई। क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' का तीसरा पार्ट 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर रानी बहादुर अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के अवतार में दिखीं हैं, जो क्रिमिनल गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी जान दांव पर लगाती दिख रही हैं।  

ये भी पढ़ें  16 साल बाद भी वही मोहब्बत, रोया के नाम अदनान सामी का प्यार भरा संदेश

 

 

रिलीज के साथ फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक बार फिर रानी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। फिल्म देखकर आए दर्शक ने बताया, "फिल्म गंभीर मुद्दे चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बनी है, जो समाज के काले सच को उजागर करती है। फिल्म में रानी मुखर्जी का रोल बहुत दमदार है और फिल्म ने शुरू से लेकर आखिर तक दर्शकों को बांधने की कोशिश की है। फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरी है। फिल्म में विलेन के तौर पर नए चेहरों को उतारा गया है, लेकिन अगर मर्दानी-1 और मर्दानी-2 की बात की जाए तो मर्दानी-3 थोड़ी कमजोर है। फिल्म वन टाइम वॉच है।"

 

 

एक दूसरे दर्शक ने कहा, "क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' की वजह से ही हम फिल्म का तीसरा पार्ट देखने के लिए आए, और फिल्म वाकई शानदार है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने दमदार एक्शन किया है, लेकिन बीच में कहीं-कहीं फिल्म स्लो हो जाती है, लेकिन फिल्म अच्छी है। तीनों फिल्मों की कहानी अलग रही है, लेकिन तीनों पार्ट अपनी-अपनी जगह सही हैं। सबको फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि ये समाज के खतरनाक मुद्दों को दिखाती है।"

 

 

एक अन्य दर्शक ने कहा, "फिल्म की कहानी के साथ रानी की एक्टिंग लाजवाब है। रानी जिस तरीके से परिस्थितियों को संभालती है और एक्शन करती हैं, वो दिल जीतने वाला है।"उन्होंने आगे कहा, "फिल्म का स्क्रीनप्ले, कहानी और बाकी कलाकारों ने भी शानदार काम किया है। फिल्म को देखकर बोरिंग नहीं लगेगा। फिल्म के जरिए ये भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि हमारी पुलिस हमारी रक्षा करने के लिए कितने खतरनाक काम करती है। मेरा मानना है कि फिल्म को परिवार के साथ देखना चाहिए।"

 

 

फिल्म का पहला शो देखकर लौटे दर्शकों को फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग शानदार लगी। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को भी बहुत प्यार मिल रहा है। दर्शकों के प्यार के साथ फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग करती है, ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन फिलहाल फिल्म को बहुत सारा प्यार मिल रहा है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सड़क पर प्रसव, मोबाइल की रोशनी में जन्मी बच्ची

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आई एक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सड़क पर प्रसव, मोबाइल की रोशनी में जन्मी बच्ची

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

नई दिल्‍ली। मुंबई की कंपनी बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 191 करोड़ रुपये...
Breaking News  बिज़नेस 
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

   मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 296.59...
Breaking News  बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

पलवल। जिले में दहेज उत्पीड़न और कथित तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

मुजफ्फरनगर में MDA की बुलडोजर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, महिला की हालत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा और काली नदी के बीच हो रहे अवैध निर्माण पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर विकास...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में MDA की बुलडोजर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, महिला की हालत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कपूरपुर रुपड़ी में निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिर गई। जिससे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

सहारनपुर (बिहारीगढ)। दिल्ली दून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर फ्लाईओवर पर बीती रात एक हादसे में देहरादून से सहारनपुर की ओर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप