दिल्ली और फरीदाबाद में सौतेले पिता की नफरत कहर बनकर बरसी, दो मासूमों की हत्या
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में घरेलू हिंसा की दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। इन मामलों में दो पिताओं पर अपने सौतेले बेटों की हत्या करने का आरोप है। एक घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क की है और दूसरी हरियाणा के फरीदाबाद की।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 12 साल के अल्तमश का शव जंगल वाले क्षेत्र में मिला। अल्तमश सातवीं कक्षा का छात्र था। आरोप है कि उसका सौतेला पिता उसे स्कूल से बहला-फुसलाकर ले गया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के साथ बहुत बेरहमी की गई। उसकी आंखें निकाल दी गई थीं और उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। अल्तमश की मां ने बताया कि आरोपी अक्सर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था, लेकिन उन्होंने शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया। मां ने कहा, “उसे हमेशा मेरे बच्चों से नफरत थी। वह मेरे बेटे को स्कूल से लेकर गया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने यह सब करने के बाद मुझे वीडियो कॉल करके खुद बताया।”
अल्तमश के भाई अमन को इस भयानक अपराध के बारे में तब पता चला, जब आरोपी ने सुबह करीब 3 बजे बच्चे की लाश की एक तस्वीर भेजी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीमों को लगाया है और आरोपी का पता लगाने के लिए उसके जान-पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फरीदाबाद के सेक्टर 58 इलाके में पुलिस ने 25 जनवरी को एक व्यक्ति को उसके दो साल के सौतेले बेटे की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह बच्चा त्नी की पहली शादी से पैदा हुए तीन बच्चों में से एक था। जांच में सामने आया है कि आरोपी को बच्चे से नफरत थी और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसे मारता-पीटता था। घटना वाले दिन उसने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ होता है कि उसके साथ लंबे समय तक और बहुत बेरहमी से मारपीट की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया?
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां