बिहार में मौसम का यू-टर्न! 15 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी, 40km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
पटना। बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान 15 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के 15 जिलों, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, समस्तीآपुर एवं बक्सर जिले के कुछ स्थानों पर आंधी-पानी की चेतावनी है।
इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पटना सहित शेष भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा।
आगामी 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन सौ मीटर गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस से 17.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस एवं किशनगंज जिले का 27.6 डिग्री सेल्सियस राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)
पटना 23.9 13.7
गया जी 24.6 10.6
भागलपुर 25.0 10.7
मुजफ्फरपुर 23.4 12.2
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां