यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

On

 

ये भी पढ़ें  अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में मंदिर के पास मांस मिलने से मचा कोहराम, अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, दहशत में रहे ग्रामीण

नई दिल्ली। नए यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अनुराग ठाकुर, प्रतुल शाह देव और शाइना एनसी ने अपने पक्ष रखे हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मुद्दे पर भरोसा जताते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन? डीजीसीए करेगी विस्तृत जांच

 

 

उन्होंने कहा कि न्याय की स्वाभाविक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मौजूदा माहौल में जो डर और गलतफहमियां फैली हैं, उन्हें दूर करने के लिए जरूरी बदलाव किए जाएंगे ताकि जनता में पैदा हुए आक्रोश को शांत किया जा सके और इस स्थिति का समाधान निकाला जा सके।

 

 

 

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का जिक्र करते हुए आईएएनएस से बताया कि जैसे ही याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका दायर की, कोर्ट ने तुरंत नोटिस जारी किया और अगले ही दिन सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को एक उच्चस्तरीय समिति बनाने का निर्देश दिया है, जो उन प्रावधानों की समीक्षा करेगी, जो आपत्तिजनक लगते हैं। जरूरत पड़ने पर उन धाराओं को फिर से तैयार किया जाएगा।

 

 

बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सरकार अपना काम करती है और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाता है। ऐसे मामलों में समय लगता है और जल्दबाजी में कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

 

 

वहीं, शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार ने मनमाने तरीके से कोई कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि 'समान अवसर केंद्र' का मकसद शिकायतों का समाधान करना और समावेशिता को बढ़ावा देना था। साथ ही, जिस 'समानता समिति' का सुप्रीम कोर्ट ने उल्लेख किया है, उसके जरिए पहली बार महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका और नए अवसर मिले हैं।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सड़क पर प्रसव, मोबाइल की रोशनी में जन्मी बच्ची

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आई एक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सड़क पर प्रसव, मोबाइल की रोशनी में जन्मी बच्ची

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

नई दिल्‍ली। मुंबई की कंपनी बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 191 करोड़ रुपये...
Breaking News  बिज़नेस 
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

   मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 296.59...
Breaking News  बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

पलवल। जिले में दहेज उत्पीड़न और कथित तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

मुजफ्फरनगर में MDA की बुलडोजर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, महिला की हालत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा और काली नदी के बीच हो रहे अवैध निर्माण पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर विकास...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में MDA की बुलडोजर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, महिला की हालत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कपूरपुर रुपड़ी में निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिर गई। जिससे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

सहारनपुर (बिहारीगढ)। दिल्ली दून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर फ्लाईओवर पर बीती रात एक हादसे में देहरादून से सहारनपुर की ओर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप