मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलेंगे आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य, जानिए वजह?
नई दिल्ली। आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य गुरुवार को मुंबई के खिलाफ दिल्ली के आखिरी रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच में नहीं खेलेंगे। यह मुकाबला बीकेसी ग्राउंड पर आयोजित होगा। टेबल-टॉपर मुंबई पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली अच्छे नोट पर घरेलू सीजन का अंत करना चाहती है। आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य को मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दो वार्म-अप मुकाबलों के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। बडोनी इंडिया ए के लिए चार-दिवसीय और लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। वह प्रियांश आर्य के साथ इंडिया ए टीम में वापसी करेंगे, जिन्होंने अब तक सिर्फ व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तहत इंडिया ए की टीम 2 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूएसए का सामना करेगी, जिसके बाद उसे 6 फरवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड पर नामीबिया से भिड़ना है। इन वार्म-अप मुकाबलों के बाद 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सचिव अशोक शर्मा ने 'आईएएनएस' को बताया कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले आयुष दोसेजा को मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सातवें राउंड में दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई है।
अशोक शर्मा ने कहा, "आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य मुंबई के खिलाफ आगामी रणजी ट्रॉफी मैच में नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें इंडिया ए टीम में चुना गया है जो नवी मुंबई और बेंगलुरु में यूएसए और नामीबिया के खिलाफ मेंस टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच खेलेगी। आयुष दोसेजा मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की कप्तानी करेंगे। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।"इस महीने की शुरुआत में, बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी। उस समय उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह ली थी, लेकिन उन्हें सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।
मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए दिल्ली की टीम: आयुष दोसेजा (कप्तान), सनत सांगवान, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंश, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत, दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा और राहुल चौधरी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां