मुजफ्फरनगर में UGC एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज सड़कों पर उतरा, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष अब सार्वजनिक रूप से सड़कों पर दिखने लगा है। इसे हिंदू समाज को बांटने की साजिश करार देते हुए सवर्ण समाज संघर्ष समिति (एस-4) के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए और इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।

सवर्ण समाज के विभिन्न संगठन और संस्थाएं इस कानून के विरोध में खुलकर सामने आई हैं। इसी कड़ी में देशव्यापी आंदोलन के लिए गठित सवर्ण समाज संघर्ष समिति (एस-4) के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने कानून को समाज विभाजित करने वाला बताते हुए जोरदार नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें  UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड!

जुलूस के रूप में एकत्र हुए सवर्ण समाज के लोग शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें  मेरठ कमिश्नरी में गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह: मण्डलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई कर्तव्यों की शपथ

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट के माध्यम से उच्च शिक्षा में योग्यता आधारित व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। इसका सीधा असर मेधावी छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है और इससे समाज में नए प्रकार के भेदभाव को बढ़ावा मिल रहा है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: 9 सेकंड में डंडे से बरसाए 8 वार, बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

सवर्ण समाज संघर्ष समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी द्वारा हाल ही में प्रस्तावित अथवा लागू किए गए नियम देश के उच्च शिक्षा तंत्र, सामाजिक संतुलन और समान अवसर के संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ प्रतीत होते हैं। इन नियमों से छात्रों, शिक्षकों और समाज के एक बड़े वर्ग में गहरा असंतोष पैदा हुआ है।

सवर्ण समाज के संजय मिश्रा ने बताया कि यह कानून सवर्ण जाति के बच्चों के भविष्य को प्रभावित करने वाला है और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट हो गया है कि सवर्ण समाज इस कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए संगठित और सतत प्रयास कर रहा है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नई दिल्ली। यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
बृजभूषण सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका: ट्रायल पर रोक से इनकार, वकील को लगाई कड़ी फटकार

नोएडा में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सादुल्लापुर में एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में  एक परिवार के पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ी, पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

   नई दिल्ली। आज की जीवनशैली ऐसी है कि घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है, जिससे...
लाइफस्टाइल 
बवासीर के लिए काल है कचनार के पेड़ की जड़, जान लें प्रयोग का सही तरीका

मुजफ्फरनगर में बीजेपी सभासद का पुलिस ने किया ‘इलाज’, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने फूट पड़ा सभासदों का गुस्सा

मुजफ्फरनगर। यातायात नियमों के नाम पर गुरुवार को मेरठ रोड पर ऐसा सियासी बवाल खड़ा हो गया, जिसने पुलिस और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बीजेपी सभासद का पुलिस ने किया ‘इलाज’, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने फूट पड़ा सभासदों का गुस्सा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन एक ट्रैक्टर को मय ट्राली समेत सीज किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया

सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मोबाइल छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी दर्जा व अन्य मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानों से कॉटूनों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नगर निगम ने पॉलीथिन बिक्री पर लगाई रोक, 27 किलोग्राम जब्त और दुकानदारों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला