यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ छेड़खानी के वायरल वीडियो पर पुलिस की सफाई, बताया-एक माह पुराना

On

 

ये भी पढ़ें  नोएडा: सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें  मौत के मुंह से निकले 40 यात्री.. कोहरे के कारण ट्रक से टकराई लग्जरी बस, आग के गोले में तब्दील हुआ वाहन

नोएडा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ छेड़छाड़, पीछा करने और कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही मामला तूल पकड़ने लगा, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार यह घटना करीब एक माह पुरानी है और उस समय ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर ली गई थी।

ये भी पढ़ें  डिजिलॉजिक सिस्टम्स ने निवेशकों को दिया झटका, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

 

 

वायरल वीडियो के मुताबिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कार में सवार हैं और डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते हुए कुछ युवकों द्वारा उनका पीछा किया जा रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि 'गाड़ी रोक, गाड़ी रोक, ये लोग बड़ी बदतमीजी से पेश आए हैं।' वीडियो में नॉलेज पार्क थाना पुलिस भी मौके पर दिखाई दे रही है। नीतू बिष्ट ने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की थी, जिसके बाद यह वीडियो दोबारा वायरल हो गया।

 

 

पुलिस के अनुसार यह मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का है। घटना के दिन ओवरटेकिंग को लेकर विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर 27 किलोमीटर तक पीछा करने का दावा भ्रामक है। आरोपियों द्वारा पीड़िता से लिखित रूप में माफी मांगी गई थी, जिसके बाद नीतू बिष्ट और उनके पति ने स्वयं पुलिस से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने का अनुरोध किया था।

 

 

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की इच्छा के अनुसार आरोपियों के परिजनों को बुलाया गया और उनसे बॉन्ड भरवाकर कड़ी हिदायत दी गई। इसके बाद आरोपियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर नीतू बिष्ट के पति लखन, जो स्वयं भी यूट्यूबर हैं, ने उसी समय नोएडा पुलिस और थाना नॉलेज पार्क पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया था और इसका वीडियो भी जारी किया गया था।

 

 

पुलिस ने यह भी कहा कि यह घटना उस समय भी मीडिया में प्रकाशित हो चुकी थी, लेकिन अब इसे दोबारा इरादतन सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो या खबर पर बिना तथ्य जाने विश्वास न करें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

 

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की

अयोध्या। एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के बीच आपसी विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की

भारतीय वैज्ञानिकों ने सूर्य की रोशनी से चलने वाला सेल्फ-चार्जिंग एनर्जी स्टोरेज डिवाइस विकसित किया

नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सूर्य की रोशनी से...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारतीय वैज्ञानिकों ने सूर्य की रोशनी से चलने वाला सेल्फ-चार्जिंग एनर्जी स्टोरेज डिवाइस विकसित किया

Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर करें ये सरल उपाय और पूरी पूजा प्रक्रिया, धन सुख और पितृ कृपा पाने का शुभ दिन

आज हम आपको माघ पूर्णिमा 2026 के उस पवित्र पर्व के बारे में बता रहे हैं जिसे सनातन परंपरा में...
धर्म-अध्यात्म 
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर करें ये सरल उपाय और पूरी पूजा प्रक्रिया, धन सुख और पितृ कृपा पाने का शुभ दिन

मुजफ्फरनगर में प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी: 5 साल पहले दिए थे पैसे, अब बैनामा करने से मुकरा विक्रेता

मुजफ्फरनगर। बुढाना कस्बे में प्लॉट सौदे में धोखाधड़ी का आरोप सामने आया है। मोहल्ला मंडी पीठ बाजार निवासी खुर्शीदा पत्नी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी: 5 साल पहले दिए थे पैसे, अब बैनामा करने से मुकरा विक्रेता

गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम रेस्टोरेंट में कर्मचारी से मारपीट, CCTV में कैद पूरा मामला

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रेस्टोरेंट में...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम रेस्टोरेंट में कर्मचारी से मारपीट, CCTV में कैद पूरा मामला

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की

अयोध्या। एक कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के बीच आपसी विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या में BJP की अंदरूनी जंग, जिलाध्यक्ष और नेता के बीच धक्कामुक्की

'मझवार' को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने पर अड़े संजय निषाद, आंदोलन की चेतावनी ,सीएम योगी को सौंपी रिपोर्ट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज को ओबीसी श्रेणी से हटाकर अनुसूचित जाति (एससी) में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'मझवार' को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने पर अड़े संजय निषाद, आंदोलन की चेतावनी ,सीएम योगी को सौंपी रिपोर्ट

बीजेपी विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ कर लिया स्वतंत्रदेव सिंह का घेराव, काफिले के आगे अड़ा दी गाड़ियाँ

महोबा।जिले में शुक्रवार को ऐसा नजारा देखने को मिला कि अधिकारी और नेता एक-दूसरे पर भड़क उठे। भाजपा विधायक बृजभूषण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बीजेपी विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ कर लिया स्वतंत्रदेव सिंह का घेराव, काफिले के आगे अड़ा दी गाड़ियाँ

सहारनपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सहारनपुर (नागल)। कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के विरूद्ध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला