चौथा टी20: सिर्फ 8.1 ओवरों में न्यूजीलैंड का 'शतक'! कीवी टीम ने रचा इतिहास
विशाखापत्तनम। न्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी चौथे टी20 मैच में इतिहास रच दिया। इस टीम ने महज 8.1 ओवरों में 100 रन पूरे किए। यह भारत में टीम इंडिया के खिलाफ किसी देश का सबसे तेज 'शतक' है।
यह न्यूजीलैंड का भारत के विरुद्ध सबसे तेज शतक भी है। इसके साथ यह भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में किसी टीम का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। कॉन्वे 23 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सीफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
डेवोन कॉन्वे ने टिम सीफर्ट के साथ 8.2 ओवरों में 100 रनों की साझेदारी की। यह अक्टूबर 2022 के बाद कीवी टीम की पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी थी, जिनके बीच टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी हुई। इससे पहले कॉन्वे ने फिन एलन के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध 11 अक्टूबर 2022 को पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 117 रन जुटाए थे।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है।
सूर्या ने टॉस के दौरान बताया कि ईशान किशन को हल्की चोट है, उनके स्थान पर ही अर्शदीप सिंह को चौथे टी20 मैच में मौका मिला। दूसरी ओर, मिचेल सेंटनर की कप्तानी में कीवी टीम टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी के साथ मैच में उतरी है। एक बदलाव के साथ उतरी कीवी टीम में काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को मौका दिया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां