नोएडा: सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है। 
 
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक कॉलेज के बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कृष्ण कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सिंभावली जनपद हापुड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके चाचा नितिन कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एलजी गोल चक्कर की तरफ जा रहे थे, तभी आईआईएमटी कॉलेज के पास एक बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उसके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
वहीं थाना फेस -2 क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि महेश प्रसाद उम्र 40, सेक्टर 81 के पास पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह उछलकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराये। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दूसरी घटना  गेझा गांव के पास  की है। रात को पैदल जा रहे एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक  को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
 
इसके अलावा थाना बिसरख में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक मोटरसाइकिल चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पति को टक्कर मार दिया। वह शनि मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस घटना में उनका पैर टूट गया है।
थाना  प्रभारी  कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि फूलो देवी पत्नी विष्णु देव मेहता ने  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह तिगरी गांव में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार उनके पति विष्णु देव शनि मंदिर के पास पैदल जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के अनुसार उनके पति का पैर टूट गया है। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 
 वहीं थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि राहुल शर्मा नामक शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता सुनील शर्मा मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव डेरी मच्छा के पास से जा रहे थे। तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

10 लाख से कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG SUV, कम खर्च में लंबा सफर और फैमिली के लिए बेस्ट कारें

आज के समय में बढ़ती ईंधन कीमतों ने हर परिवार का बजट प्रभावित किया है. ऐसे में लोग ऐसी गाड़ी...
ऑटोमोबाइल 
10 लाख से कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG SUV, कम खर्च में लंबा सफर और फैमिली के लिए बेस्ट कारें

डब्ल्यूपीएल: आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी, यूपी वॉरियर्स को हर हाल में जीतना होगा मैच

   वडोदरा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में जारी विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल)...
खेल  क्रिकेट 
डब्ल्यूपीएल: आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी, यूपी वॉरियर्स को हर हाल में जीतना होगा मैच

सहारनपुर में डीएम-एसएसपी ने संत रविदास जयंती की तैयारियों के संबंध में की बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखते हुये पर्व को परम्परागत तरीको से मनायें। अगर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीएम-एसएसपी ने संत रविदास जयंती की तैयारियों के संबंध में की बैठक

मुजफ्फरनगर में वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व में दलित समाज ने एसएसपी से की असामाजिक तत्व की गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व में दलित समाज के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक असामाजिक तत्व...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व में दलित समाज ने एसएसपी से की असामाजिक तत्व की गिरफ्तारी की मांग

पूर्व विधानपार्षद अनुज कुमार सिंह ने राजद छोड़ थामा जदयू का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता’

पटना। पूर्व विधानपार्षद अनुज कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने कई प्रमुख साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जदयू परिवार में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पूर्व विधानपार्षद अनुज कुमार सिंह ने राजद छोड़ थामा जदयू का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता’

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डीएम-एसएसपी ने संत रविदास जयंती की तैयारियों के संबंध में की बैठक

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखते हुये पर्व को परम्परागत तरीको से मनायें। अगर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीएम-एसएसपी ने संत रविदास जयंती की तैयारियों के संबंध में की बैठक

सेवानिवृत्त दरोगा से 6,99,779, रूपये की वसूली का आदेश रद्द..कहा, नियमानुसार एसएसपी पारित करे आदेश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त होने के छह साल बाद 6,99,779 रूपये की सहायक पुलिस उपनिरीक्षक से एसएसपी बरेली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
सेवानिवृत्त दरोगा से 6,99,779, रूपये की वसूली का आदेश रद्द..कहा, नियमानुसार एसएसपी पारित करे आदेश

ढाबे पर हुई दोस्ती, बिहार से 17 लाख की अफीम लेकर बरेली पहुंचा ट्रक हेल्पर गिरफ्तार

बरेली । ढाबे पर हुई दोस्ती ने एक ट्रक हेल्पर को नशे की तस्करी के जाल में फंसा दिया। बिहार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
ढाबे पर हुई दोस्ती, बिहार से 17 लाख की अफीम लेकर बरेली पहुंचा ट्रक हेल्पर गिरफ्तार

मेरठ: ब्रहमपुरी पुलिस ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 28 सटोरियों के कब्जे से लाखों की बरामदगी

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 28 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे भारी मात्रा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ब्रहमपुरी पुलिस ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 28 सटोरियों के कब्जे से लाखों की बरामदगी