शहीद दिवस: सीएम योगी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बापू के आदर्शों को किया याद

On

 

ये भी पढ़ें  आनंदपुर अग्निकांड : अब तक आठ शव बरामद, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा

ये भी पढ़ें  अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धा व सम्मान के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया। इसके बाद कुछ क्षण मौन रहकर उन्होंने राष्ट्रपिता को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर भी बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आमजन से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। 

ये भी पढ़ें  मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि के शालू और जतिन हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में हुए सफल

 

 

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई। ‘रघुपति राघव राजाराम’ सहित अन्य भजनों की मधुर धुनों से जीपीओ पार्क गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकाग्रता के साथ लगभग 15 मिनट तक बैठकर भजनों को सुना। इस दौरान उन्होंने न केवल बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की, बल्कि गांधी प्रतिमा के समक्ष सभी स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई।

 

 

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर बापू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। श्रद्धेय बापू का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा, संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेगी। आइए, बापू के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।'

 

 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, जय देवी, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रपिता के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

विमान में 'टिश्यू पेपर' पर मिली बम की धमकी, कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद। कुवैत से दिल्ली लौट रहे इंडिगो विमान की शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अहमदाबाद में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 विमान में 'टिश्यू पेपर' पर मिली बम की धमकी, कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

ग्रेटर नोएडा में स्कूल में पढ़ने गए छात्र-छात्रा लापता, बच्चों की तलाश में पुलिस ने गठित की टीम

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले दो बच्चे लापता हो गए है।...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में स्कूल में पढ़ने गए छात्र-छात्रा लापता, बच्चों की तलाश में पुलिस ने गठित की टीम

'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

   मुंबई। क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' का तीसरा पार्ट 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। फिल्म में एक बार फिर रानी...
मनोरंजन 
'मर्दानी-3' पब्लिक रिव्यू: बेहतरीन एक्टिंग और कहानी ने जीता दिल, दर्शकों ने बताया 'वन टाइम वॉच'

यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

   नई दिल्ली। नए यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर अनुराग ठाकुर बोले- डर और गलतफहमियां दूर किए जाएंगे

भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

नई दिल्ली। भाजपा और आरएसएस पर कथित अपमानजनक बयान के मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू सेशंस कोर्ट ने कांग्रेस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा और आरएसएस पर अपमानजनक बयान मामले में मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस..जानें क्या है 'जहरीला सांप' विवाद

उत्तर प्रदेश

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

वाराणसी। प्रयागराज स्नान विवाद को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अपना रुख साफ कर दिया है।...
उत्तर प्रदेश 
स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर उन्होंने...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
 सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो