स्नान विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान,SOP नहीं, पहले क्षमा चाहिए

On

वाराणसी। प्रयागराज स्नान विवाद को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अपना रुख साफ कर दिया है। वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यूपी सरकार को 40 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान यदि राज्यमाता का दर्जा नहीं दिया गया और गौमांस के निर्यात पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो संत उनके बारे में समयबद्ध निर्णय लेंगे और उन्हें अहिंदू घोषित कर देंगे।

प्रेस वार्ता में शंकराचार्य ने कहा, "हम आपको 40 दिन का समय दे रहे हैं। इन दिनों में आप अपने गो-भक्त होने का प्रमाण दीजिए। अगर आप यह प्रमाण नहीं दे पाते, तो समझा जाएगा कि आप नकली हिंदू हैं, सिर्फ दिखावे के लिए आपने गेरुआ वस्त्र धारण किया है।"

ये भी पढ़ें  अयोध्या के GST अफसर प्रशांत सिंह के भाई ने खोली पोल; बोले- "फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर पाई नौकरी, अब फंसने चले तो खेल रहे इमोशनल कार्ड"

उन्होंने बताया कि प्रयागराज से रवाना होने से पहले पूरे घटनाक्रम को लिखित रूप में प्रशासन और संबंधित लोगों को स्पष्ट कर दिया गया था। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि माफी का एक तरीका होता है और समाधान किसी दिखावे या प्रबंधकीय वादों से नहीं, बल्कि सच्ची क्षमा याचना से होगा।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर: पालतू कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कई प्रस्ताव रखे गए—स्नान के लिए विशेष व्यवस्था, फूल बरसाना, आने वाले वर्षों के लिए SOP तय करना, चारों शंकराचार्यों के लिए अलग SOP बनाना—लेकिन शंकराचार्य ने सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए। उनका कहना था कि उनका केवल एक ही शर्त है—संतों, शिष्यों, ब्रह्मचारियों, माताओं, भाइयों और बुजुर्गों से वास्तविक क्षमा मांगी जाए, जिन पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया गया।

ये भी पढ़ें  यूजीसी के नए नियमों का मायावती ने किया बचाव, विरोध को बताया 'जातिवादी मानसिकता' का परिणाम

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि धार्मिक भावनाओं को प्रशासनिक सुविधाओं या औपचारिक व्यवस्थाओं से नहीं तौला जा सकता। आस्था का सम्मान केवल विनम्रता और ईमानदार स्वीकारोक्ति से ही होता है।

उनके बयान के बाद प्रयागराज स्नान विवाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। अब सबकी निगाहें प्रशासन की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। सवाल यह है—क्या केवल व्यवस्थाएं काफी होंगी, या आस्था के मामले में सच्ची माफी ही समाधान है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

नई दिल्‍ली। मुंबई की कंपनी बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 191 करोड़ रुपये...
Breaking News  बिज़नेस 
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

   मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 296.59...
Breaking News  बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

पलवल। जिले में दहेज उत्पीड़न और कथित तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

मुजफ्फरनगर में MDA की बुलडोजर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, महिला की हालत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा और काली नदी के बीच हो रहे अवैध निर्माण पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर विकास...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में MDA की बुलडोजर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, महिला की हालत बिगड़ी

दिल्ली और फरीदाबाद में सौतेले पिता की नफरत कहर बनकर बरसी, दो मासूमों की हत्या 

   नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में घरेलू हिंसा की दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। इन मामलों में दो पिताओं...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली और फरीदाबाद में सौतेले पिता की नफरत कहर बनकर बरसी, दो मासूमों की हत्या 

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कपूरपुर रुपड़ी में निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिर गई। जिससे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

सहारनपुर (बिहारीगढ)। दिल्ली दून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर फ्लाईओवर पर बीती रात एक हादसे में देहरादून से सहारनपुर की ओर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप