अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, बहन सुप्रिया सुले पुणे रवाना
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार सुबह पुणे के बारामती इलाके में हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका चार्टर्ड प्लेन आपात लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में उनके साथ सभी लोगों की मौत हो गयी, जिसमें क्रू मेंबर्स और सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।
इस बीच अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार , उनकी बहन और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और उनके बेटे पार्थ पवार समेत परिवार के कई सदस्य पुणे रवाना हो गए । अजित पवार सुबह मुंबई से बारामती जिला पंचायत चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों के लिए जा रहे थे, तभी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां