सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वीकार की मुजफ्फरनगर सांसद की मांग, बेटियों को मिलेगा सुरक्षित शैक्षिक वातावरण
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद हरेंद्र मलिक की सक्रियता का बड़ा असर केंद्रीय बजट में देखने को मिला है। सांसद की विशेष मांग को स्वीकार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के प्रत्येक जिले में छात्राओं के लिए अलग से छात्रावास (Girls Hostel) बनाने की घोषणा की है। इस निर्णय से शिक्षा प्राप्त करने वाली बेटियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा।

सांसद हरेंद्र मलिक ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय देशभर की छात्राओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और शिक्षा के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को एक नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि छात्रावास की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां