इस्तीफे के बाद घर लौटे अलंकार अग्निहोत्री, ‘वेस्ट इंडिया कंपनी’ बयान से मचा सियासी तूफान

On

कानपुर। UGC बिल और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री आज इस्तीफे के बाद पहली बार अपने घर कानपुर पहुंचे। उनके पहुंचते ही माहौल पूरी तरह सियासी रंग में रंगा नजर आया।

सड़क से लेकर घर तक समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया और कई लोगों ने उनके इस्तीफे को साहसिक और ऐतिहासिक कदम बताया।

ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

इस अवसर पर अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से खुलकर बातचीत की और केंद्र व प्रदेश की राजनीति पर तीखे बयान दिए। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में “तीन लोगों की वेस्ट इंडिया कंपनी” काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को लूटा था, ठीक उसी तरह आज वेस्ट इंडिया कंपनी देश को लूट रही है।

ये भी पढ़ें  मेरठ के नंदिनी प्लाजा में एप्पल कंपनी का छापा; 8 दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

अलंकार ने दावा किया कि यह कंपनी केवल तीन लोगों द्वारा चलाई जा रही है, जो पूरे सिस्टम को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “हर काम में 20 प्रतिशत कमीशन लेकर ये लोग फैसले कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें  औरैया में पुलिस की बर्बरता कैमरे में कैद, दरोगा ने युवक को मारे थप्पड़, एसपी ने लिया एक्शन

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अलंकार ने कहा कि बहुत जल्द ये तीन लोगों की कंपनी ध्वस्त होगी और जनता सब देख रही है। उन्होंने संकेत दिए कि उनका इस्तीफा केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि एक बड़े संघर्ष की शुरुआत है। अब वे जनता के बीच रहकर सच को सामने लाने का काम करेंगे।

उनके समर्थकों का कहना है कि अलंकार अग्निहोत्री ने जो सवाल उठाए हैं, वे आज देश के हर आम नागरिक के सवाल बन चुके हैं। वहीं दूसरी ओर उनके बयानों के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया का दौर तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कानपुर से उठे इस स्वर की गूंज अब पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या अलंकार अग्निहोत्री का यह तेवर आने वाले दिनों में किसी बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप ले सकता है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील के मंसूरपुर गांव में एक लेखपाल द्वारा प्लॉट पर कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

शामली। जनपद शामली में रविवार को दिनदहाड़े एक कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री