पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, 4 महिलाओं की मौके पर मौत
पेरंबलूर। तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी बेकाबू कार ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें 4 महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारचालक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास स्थित एक गांव से 65 से अधिक श्रद्धालु पारंपरिक रूप से समायपुरम मंदिर की पदयात्रा पर निकले थे। सलेम जिले के गेंगावल्ली क्षेत्र से निकले ये श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए आज सुबह लगभग 5 बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवाचूर के पास त्रिची–चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर समायपुरम की ओर पैदल जा रहे थे।
इसी दौरान चेन्नई से त्रिची की ओर जा रही एक बेकाबू कार पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई और कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कडलूर जिले के पेननदम के पास स्थित तोझरकुडिकाडु गांव निवासी मलर्क्कोडी, विजयलक्ष्मी, ससिकला तथा सलेम जिले के गेंगावल्ली की रहने वाली चित्रा सहित 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तोझरकुडिकाडु गांव की ज्योतिलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका पेरंबलूर सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना के संबंध में पेरंबलूर शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना करने वाले कार चालक, चेन्नई के त्रिसूलम, ईश्वरन कोयिल स्ट्रीट निवासी गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां