मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलता, कोतवाली नगर पुलिस ने स्मैक तस्कर दबोचा
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चरथावल न्याजूपुरा रोड स्थित मदिर के पीछे एक प्लॉट से अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 24.75 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 45 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम पुत्र अखलाक, निवासी मोहल्ला हण्डिया, थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है।
कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां