मुजफ्फरनगर में मदरसा इदारतुस सालिहात में शहीद दिवस पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। जनपद के अंबा विहार स्थित मदरसा इदारतुस सालिहात में शहीद दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से मेरा युवा भारत की ओर से एक भावपूर्ण कार्यक्रम व सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने छात्राओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित रहकर सामूहिक राष्ट्रीय गान किया।
तत्पश्चात मनीष चौधरी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 30 जनवरी भारतीय इतिहास की सबसे गंभीर और भावुक तारीख है, जब सत्य और अहिंसा की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया था।
उन्होंने कहा कि गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं— जो आज भी सत्य बोलने वालों, गरीबों की मदद करने वालों और समाज में प्रेम व भाईचारे की अलख जगाने वालों में जीवित हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि शहीद दिवस को केवल रस्म न मानकर, अहिंसा, संवाद और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अल्शिफा निदा राणा, आफिया शामिल रही। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजुरर्हमान के बताया कि आज अंबा विहार में मदरसा इदारतुस सालिहात में शहीद दिवस पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, इसके अलावा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना हम्माद नदवी, मौलाना दानिश, मौलाना आस मोहम्मद, मौलाना आलम ज़ैनबी, डॉ. नजमुल हसन ज़ैदी ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और सभी छात्राओं को उनके बलिदानों के बारे में विस्तार से बताया सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर चौकी इंचार्ज अंबा विहार अपने साथियों सहित आयोजन स्थल पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता गांधी को श्रद्धांजलि और देश में शांति व सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां