मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में कत्ल, 'आशु हत्याकांड' का 2 साल बाद खुलासा, सगे तहेरे भाई ने ही दी थी मौत

जानसठ। मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुर तिलौरा में दो वर्ष पूर्व हुई आशु की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए मृतक के सगे तहेरे भाई को गिरफ्तार किया है। हत्या की इस खौफनाक वारदात के पीछे 'नाजायज रिश्तों' का शक मुख्य वजह बनकर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजते हुए मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जंगल में मिला था सड़ा-गला शव

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में BSA कार्यालय में पूर्व विधायक और बीएसए के बीच हुई तीखी बहस, शिक्षिका के समायोजन को लेकर उपजा विवाद

मामले की जानकारी देते हुए सीओ जानसठ रूपाली राव ने बताया कि राजपुर तिलौरा निवासी 23 वर्षीय आशु पुत्र सुभाष 6 जून को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 9 जून को पिता सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। उसी दिन शाम को आशु का शव गांव के पास के जंगल में बेहद खराब हालत में बरामद हुआ था। शव इतना सड़-गल चुका था कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।

ये भी पढ़ें  अब 'द्वारों' से होगी लखनऊ की पहचान; योगी आदित्यनाथ ने दिए 7 भव्य प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश

पिता ने लड़ा कानूनी संघर्ष, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 'वर्दी' के आगे फिर झुके 'नेता', रालोद के आंदोलन का हुआ 'हैप्पी एंडिंग', अब सीओ की तारीफ करते नज़र आये !

बेटे की मौत से आहत पिता सुभाष को शुरू से ही अपने परिवार के लोगों पर शक था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मृतक के तहेरे भाई अजय उर्फ लोकेश, उसकी पत्नी और उसके पिता रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस तभी से वैज्ञानिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी थी।

शक की आग ने बनाया हत्यारा

शनिवार को पुलिस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी अजय उर्फ लोकेश को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान अजय टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि आशु के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने आशु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी।

सीओ रूपाली राव के अनुसार, मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचना के दौरान जो अन्य तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मुकदमे में नामजद बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर