मुज़फ्फरनगर में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

मुज़फ्फरनगर।  मुज़फ्फरनगर में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में आयोजित किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता की मंगलकामना के साथ विद्यालय परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान सचिन गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उपहार भेंट किए, जिससे वातावरण आत्मीयता से भर गया।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य कार्यक्रम तथा शिक्षकों एवं छात्रों के प्रेरणादायी गीत मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब अध्या अरोड़ा एवं मिस्टर फेयरवेल का खिताब शुभव सिंह को प्रदान किया गया। मिस फैशन आइकन कृतिका, मिस्टर फैशन आइकन अक्षय त्यागी, मिस फोटोजेनिक नव्या जैन, मिस्टर फोटोजेनिक क्षितिज, मोस्ट लव्ड सीनियर (बॉय) आदित्य कुच्छल, मोस्ट लव्ड सीनियर (गर्ल) काश्वी जैन तथा मिस्टर एवं मिस ब्यूटीफुल स्माइल सिद्धार्थ एवं अनुश्री को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवक की ब्लैक मेलिंग से परेशान युवक ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, मच गया हड़कंप

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती मीना गोयल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्र के विकास में योगदान को जीवन का उद्देश्य बनाने का संदेश दिया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. स्वाति शर्मा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलता, कोतवाली नगर पुलिस ने स्मैक तस्कर दबोचा

समारोह के समापन अवसर पर उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की मर्यादा, संस्कार एवं मूल्यों को जीवन भर बनाए रखने का आह्वान किया।

समूचा समारोह भावनात्मक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रामनिवास | बिज़नेस रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर