मुजफ्फरनगर में युवक की ब्लैक मेलिंग से परेशान युवक ने उठा लिया इतना बड़ा कदम, मच गया हड़कंप
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के मुकंदपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सब स्टेशन आपरेटर (एसएसओ-टीजीटू) ने खुद को गोली मार ली। उपकेंद्र परिसर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से एक पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने बुढ़ाना क्षेत्र के एक युवक पर लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
मौके से मिले पत्र में शुभम ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र लिखा है। उसमें उसने उल्लेख किया है कि 31 जनवरी 2026 को गणपत पुत्र राम कुमार निवासी गांव भसाना, थाना बुढ़ाना ने मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय में उसके खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने का आरोप लगाया गया था। शुभम ने पत्र में लिखा कि इसी मामले को लेकर उससे रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर शिकायत की गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।
पत्र में शुभम ने स्वीकार किया है कि उसने नाई जाति का होने के बावजूद फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की थी और इसके लिए वह स्वयं दोषी है। उसने अपनी अंतिम इच्छा में परिवार के सदस्यों को किसी भी प्रकार से परेशान न किए जाने की बात लिखी है।
मृतक के मौसेरे भाई सागर ने बताया कि शुभम की शादी दो वर्ष पूर्व रामपुरी निवासी श्वेता से हुई थी। उसका डेढ़ साल का एक बेटा है। शुभम की नौकरी से ही पूरे परिवार का पालन-पोषण होता था। पिता अनिल और माता किरण पशुपालन करते हैं। दो बहनों भारती और सलोनी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रविवार शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तितावी थानाध्यक्ष पवन चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता अनिल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बरामद तमंचे और कारतूस की जांच की जा रही है कि वे कहां से आए।
अधिशासी अभियंता (देहात) बालकिशन ने बताया कि शुभम वर्ष 2017 में विभाग में भर्ती हुआ था। पत्र में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का उल्लेख सामने आया है, जिसको लेकर विभागीय जांच की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां