मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाना प्रभारी पर गिरेगी गाज, SSP को अदालत ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद की एडीजे कोर्ट संख्या-3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने गोमांस बिक्री से जुड़े एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। न्यायालय ने नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा द्वारा आरोपी महिला का आपराधिक इतिहास और आवश्यक आख्या (रिपोर्ट) समय पर प्रस्तुत न करने को न्यायिक कार्य में लापरवाही माना है। इस संबंध में कोर्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को पत्र लिखकर थाना प्रभारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जमीन में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख की ठगी; 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 4 जनवरी 2025 को नई मंडी पुलिस ने रथेड़ी के जंगल में छापेमारी कर सीमा पत्नी इनाम (निवासी बागोवाली) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सीमा ने खुलासा किया था कि उसने बरामद गोमांस बेबी उर्फ शबनम पत्नी आलम (निवासी बागोवाली) से बेचने के उद्देश्य से खरीदा था। पुलिस ने इस मामले में दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें  अमेरिका ईरान की ओर पहले से बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा है, सभी विकल्प खुले : ट्रंप

कोर्ट में क्यों हुई नाराजगी?

ये भी पढ़ें  सोने-चांदी की गिरावट और ज्योतिष, ग्रहों की चाल ने बिगाड़ा बाजार, क्या कहता है आपका भविष्य ?

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी बेबी के पुराने आपराधिक इतिहास और वर्तमान स्थिति पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। बार-बार आदेश के बावजूद थाना प्रभारी नई मंडी ने न तो आख्या पेश की और न ही आरोपी के पूर्व रिकॉर्ड की जानकारी दी। न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि पुलिस का यह रवैया आरोपियों को लाभ पहुँचाने वाला और न्याय प्रक्रिया को बाधित करने वाला है।

न्यायालय ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी को निर्देशित किया है कि जिम्मेदार थाना प्रभारी के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाए। इसी के साथ कोर्ट ने मामले में दाखिल जमानत अर्जियों का भी निपटारा किया। रॉयल बुलेटिन से बातचीत में विधिक विशेषज्ञों ने बताया कि न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर अपने सख्त और निष्पक्ष फैसलों के लिए जाने जाते हैं, और पुलिस को इस मामले में अब ठोस जवाब देना होगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

   मुज़फ़्फरनगर। जनपद में आगामी पर्वों और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर/ मेरठ । उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कुदरत के तेवर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के लगातार बदलते रुख ने शहर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। रविवार को जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक भावभीनी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती रविवार को जनपद में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट काे लेकर विपक्ष ने हर बार की तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सहारनपुर। बीएलओ की लापरवाही का खमियाजा आम मतदाताओं कों भुगतना पड़ रहा है इसकी बानगी रविवार कों ब्लॉक मुजफ्फराबाद में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय