उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

On



लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट काे लेकर विपक्ष ने हर बार की तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट काे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने तीखी आलोचना करते हुए इसे दिशाहीन बताया। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने बजट काे सरकार का आइना बताते हुए बजट की घाेषणाओं के अमल होने पर सवाल उठाए। केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार काे संसद में आम बजट प्रस्तुत कर अपनी सरकार के विकसित भारत बनाने का संदेश दिया है। इस बजट में मोदी सरकार की आगामी कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए सत्ता पक्ष ने सबका साथ ​सबके विकास का मंत्र बताया है, लेकिन विपक्ष ने इस बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेताओं ने आम लोगों के लिए यह बजट हताश और निराशाजनक वाला बताया।

 

ये भी पढ़ें  सोनू कश्यप की माता को मिली पांच लाख की आर्थिक मदद; राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सौंपा चेक

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मामा का हाथ छुड़ाकर सड़क पार कर रही मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, दर्दनाक मौत; CCTV फुटेज वायरल



गरीबों, किसानों और युवाओं की समझ से बाहर है बजट: सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे कहा मोदी सरकार के इस बजट में गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई है। अगर यही हाल रहा तो लोगों को लोहे पर पीतल चढ़ाकर जेवर बनाने पड़ेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था के हालत ऐसे हैं कि पोस्टमार्टम होना किसी का है और पोस्टमार्टम के लिए किसे और को ले जाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूर है। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि यह सिर्फ सपने दिखाने वाला बजट है। भाजपा से जब उम्मीद नहीं, तो बजट से क्या उम्मीद करेंगे।

बजट पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी को प्रधानमंत्री मिल गए हैं, मुख्यमंत्री हैं ही, तो यूपी को बजट की क्या जरूरत है। जो बुनियादी ढांचा है, उसे भी खत्म कर देंगे। इस बजट में महंगाई को रोकने के लिए और सभी के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन त्राशी-1 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

 

बजट में किसानों व युवाओं को जगह नहीं: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस बजट को गरीब और आम लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 महीने से मनरेगा की मजदूरी नहीं मिली है और गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिला है। इतना ही नहीं किसानों को ब्लैक में खाद खरीदनी पड रही है। धान खरीदी बंद होने से किसान परेशान हो रहे हैं। आज बजट के समय तो शेयर बाजार में हाहाकार मच गया जो यह दिखाता है कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बजट में किसानों, युवाओं को कहीं जगह नहीं दी गई है।

 

 

बजट की घोषणाओं पर सही अमल हो : बसपा

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार के आम बजट पर बहुत ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी हे। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र सरकार के बजट में विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं, वादों और आश्वासनों के सम्बन्ध में भविष्य में इनके परिणामों को लेकर यही लगता है कि इनके नाम तो बड़े-बड़े हैं, किन्तु जमीनी स्तर पर इनके दर्शन छोटे ना हो तो बेहतर होगा। इसीलिए सर्वसमाज के हित में केवल बातें ना हो बल्कि इनपर सही नीयत से अमल भी जरूरी हाेना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि वैसे तो केन्द्र सरकार का बजट सत्ताधारी पार्टी की नीति व नीयत में चाल, चरित्र व चेहरे का आइना होता है, जिसमें यह झलक मिलती है कि सरकार की सोच वास्तव में गरीब व बहुजन-हितैषी होकर व्यापक देशहित की है या फिर पूँजीवादी सोच की पोषक बड़े-बड़े पूँजीपति व धन्नासेठ समर्थक है। परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के कल्याणकारी संविधान के पवित्र मंशा के हिसाब से क्या कार्य किया गया है।


आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर/ मेरठ । उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कुदरत के तेवर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के लगातार बदलते रुख ने शहर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। रविवार को जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक भावभीनी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती रविवार को जनपद में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद हरेंद्र मलिक की सक्रियता का बड़ा असर केंद्रीय बजट में देखने को मिला है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट काे लेकर विपक्ष ने हर बार की तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सहारनपुर। बीएलओ की लापरवाही का खमियाजा आम मतदाताओं कों भुगतना पड़ रहा है इसकी बानगी रविवार कों ब्लॉक मुजफ्फराबाद में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय