सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलों ने पकड़ा जोर, संजय राउत बोले-कोई पुख्ता जानकारी नहीं
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद राज्य और देश की राजनीति में यह बहस छिड़ चुकी है कि एनसीपी की कमान कौन संभालेगा और डिप्टी सीएम की जगह कौन लेगा? अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को इसकी जिम्मेदारी देने की बात चल रही है। इस बीच शनिवार को एनसीपी की एक बैठक भी हो रही है। इस पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि सुनेत्रा पवार राज्यसभा सदस्य हैं और विधायक दल का नेता कौन बनेगा, यह पूरी तरह पार्टी का आंतरिक फैसला होता है। जनभावना को देखते हुए लगता है कि सुनेत्रा पवार को ही नेता चुना जाएगा और वही डिप्टी मुख्यमंत्री बनेंगी। वहीं, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा पर बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार लिया गया फैसला उचित है।
एनसीपी नेता अनिल भाईदास पाटिल ने कहा, "इतना बड़ा झटका लगा है कि सुनेत्रा पवार के लिए इससे उबरना लगभग नामुमकिन है। हालांकि हमारी कोशिश है कि पार्टी की कमान किसी को सौंपी जाए। हमें लगता है कि इस समय सुनेत्रा पवार यह जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।"
अनिल भाईदास पाटिल ने कहा, "अहम बात यह है कि सबसे पहले हमें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी विधायकों के साथ मिलकर यह तय करना था कि सुनेत्रा पवार को कैसे मनाया जाए। उसी के मुताबिक, शुक्रवार को वहां सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह यहां आईं। उन्हें मनाने की हमारी कोशिशें आज भी जारी हैं। हमारे ग्रुप का नेता कौन होगा, यह तय करना विधायकों की जिम्मेदारी है और इस दिशा में अभी बातचीत चल रही है।"
सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। इस पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "उस महिला नेता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं जिन्हें महाराष्ट्र प्रदेश और दादा की विरासत को आगे बढ़ाने का मौका मिल रहा है। एक महिला होने के नाते मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं।"
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि फिलहाल किसी के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर किसी को कुछ पता होगा तो वह अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस या फिर सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल जैसे कुछ चुनिंदा लोग होंगे या फिर वे लोग जो शपथ लेने वाले हैं।"
राउत ने कहा कि अभी महाराष्ट्र को खुद नहीं पता कि क्या होने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य अभी अजित पवार के जाने के गम में डूबा हुआ है और हर घर में शोक का माहौल है। शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा, "अगर यह पार्टी का फैसला है, तो इसमें हम क्या कह सकते हैं? पार्टी अपने आंतरिक निर्णय खुद लेती है और सरकार भी अपने तरीके से काम करती है। अगर सरकार को पार्टी के फैसले के आधार पर किसी को शपथ दिलानी है, तो इसमें न सरकार की गलती है और न ही पार्टी की।"
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां