चरथावल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: विधायक पंकज मलिक ने किया 'जनता मेडिकेयर क्लिनिक' का भव्य उद्घाटन
सुलभ और किफायती इलाज से आसपास के दर्जनों गांवों को मिलेगी बड़ी राहत, बोले विधायक
मुजफ्फरनगर। कस्बा चरथावल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। थानाभवन मार्ग स्थित लकड़ मंडी में 'जनता मेडिकेयर क्लिनिक' का भव्य उद्घाटन चरथावल विधायक पंकज मलिक और विशिष्ट अतिथि अभिषेक बंसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने क्लीनिक की स्थापना को क्षेत्र के विकास के लिए एक सराहनीय कदम बताया।
क्लिनिक के प्रबंधकों ने बताया कि यहाँ योग्य चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है जो क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान अहताशाम राणा कुल्हेड़ी, डॉ. तोहिद, सलीम फरमान चौधरी, हसरत हसीन, राव मोहसिन, राणा मेहताब तथा मेहकर राणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

टिप्पणियां